फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिंकी प्रॉमिस टू मी: आमिर खान की बेटी आइरा ने बताए जीवन जीने के सकारात्मक पहलू, देखें वीडियो

Sun, 18 Jul 2021 08:57 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आइरा खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की बेटी आइरा खान अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। वो कभी अपनी तस्वीरों के चलते सुर्खियों में छा जाती हैं तो कभी अपने ब्वॉयफ्रेंड को लेकर चर्चा में आ जाती हैं। सोशल मीडिया पर आइरा की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है और यही वजह है कि वो कुछ भी पोस्ट करती हैं तो वो वायरल हो जाता है। अब एक बार फिर आइरा खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो साझा की है जो फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गई है।

बता दें, आइरा खान ने अब इंटरनेशनल सेल्फ केयर डे पर खुद का एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्होंने अपने जीवन से जुड़ी कुछ बातों और आदतों के बारे में बताया है। आइरा की यह वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और वाकई लोगों को इस विषय में सोचने पर मजबूर कर रही है। खास बात है कि इन तरीकों में आइरा ने एक खास तरीका भी बताया है और वह है 'पिंकी प्रॉमिस टू मी'। आइए जानते हैं पूरा मामला ...

विज्ञापन

2 of 5
आइरा खान - फोटो : सोशल मीडिया
आमिर खान की लाडली आइरा सोशल मीडिया पर अक्सर मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी बातें साझा करती रहती है। अब उन्होंने इंटरनेशनल सेल्फ केयर डे पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने खुद का ध्यान रखने के सकारात्मक पहलुओं के बारे में बताया है। आइरा ने यह भी कहा कि खुद का ध्यान रखना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन

3 of 5
आइरा खान - फोटो : सोशल मीडिया
आयरा ने इस बात के बारे में भी खुलासा किया है कि वह सेल्फ केयर के बारे में जनचेतना Agatsu फाउंडेशन के माध्यम से फैलाने वाली हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि आइरा ने कुछ टिप्स भी दिए हैं। उन्होंने इस एक्टिविटी को पिंकी प्रॉमिस बताया है और खुद का ध्यान रखने का वादा करने के लिए कहा है। 

4 of 5
आइरा खान - फोटो : सोशल मीडिया
आयरा खान ने यह भी माना है कि कई मौके पर उन्होंने खुद का ध्यान रखने की बजाए खुद को दुख दिया है इसलिए लोगों से खुद का ध्यान रखने की अपील की है। इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर आयरा ने लिखा है, 'क्या आप अपना ध्यान रखते हैं।' आयरा खान का यह प्रयास सोशल मीडिया पर उनके प्रशंसकों द्वारा सराहा जा रहा है। 26 मई को आयरा खान ने अपने एनजीओ Agatsu के अनावरण की घोषणा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आइरा खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
गौरतलब है कि आइरा खान मेंटल हेल्थ पर खुलकर बात करती हैं और इसके प्रति लोगों को जागरूक भी करती हैं क्योंकि वह खुद भी डिप्रेशन से गुजर चुकी हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो आइरा ने एक्टिंग की जगह डायरेक्शन को चुना है और कुछ समय पहले ही वो बतौर थियेटर डायरेक्टर डेब्यू कर चुकी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें