प्रीति जिंटा
- फोटो : सोशल मीडिया
बोलीं- 'शानदार रही यात्रा'
प्रीति जिंटा ने आज शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाड़ियों की तस्वीर वाला पोस्टर शेयर किया है, जिस पर लिखा है, 'थैंक्यू'। इसके साथ उन्होंने एक लंबा नोट लिखा है, जो काफी इमोशनल है। प्रीति जिंटा ने लिखा है, 'यह सफर उस तरह से खत्म नहीं हुआ, जैसा हमने चाहा था, लेकिन... यह यात्रा शानदार थी! यह रोमांचक, मनोरंजक और काफी प्रेरणादायक रही।