फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video Viral: कृति सेनन ने एक घूंट में पिया वरुण धवन का चॉकलेट शेक, फैंस के बीच वायरल हुआ वीडियो

Thu, 05 Jun 2025 10:58 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Varun Dhawan Kriti Sanon Video: वरुण धवन ने आज सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन के साथ एक जबरदस्त वीडियो शेयर किया है, जिसने देखने के बाद आप भी अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे। 
 
विज्ञापन
1 of 5
वरुण धवन और कृति सेनन - फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn
वरुण धवन और कृति सेनन का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे खुद वरुण ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है। इस वीडियो में दोनों की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। 
 
विज्ञापन

2 of 5
वरुण धवन - फोटो : सोशल मीडिया
वरुण का पोस्ट
वरुण धवन ने इंस्टाग्राम पर अपना और कृति सेनन का एक मजेदार वीडियो शेयर किया और कैप्शन में लिखा, "माचा बढ़िया है, लेकिन चॉकलेट ही सब कुछ है! कौन इससे सहमत हो सकता है? वरुण और कृति के इस वीडियो पर अब नेटिजेंस लगातार कमेंट कर अपनी राय पेश कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
कृति सेनन - फोटो : इंस्टाग्राम@kritisanon
क्या खास है वीडियो में
वरुण और कृति इससे पहले 'दिलवाले' और 'भेड़िया' जैसी कई फिल्मों में एक साथ काम कर चुके हैं। उनकी यह नई रील सोशल मीडिया पर सबका ध्यान खींच रही है। वीडियो में वरुण चॉकलेट शेक लिए खड़े हैं, जबकि कृति अपनी मैचा ड्रिंक पी रही हैं। वरुण कृति को मजाक में अपने शेक का एक घूंट लेने को कहते हैं, लेकिन कृति आधा शेक पी जाती हैं। वरुण का उदास चेहरा देखकर फैंस हंस-हंसकर लोटपोट हो गए।
 

4 of 5
कृति सेनन - फोटो : इंस्टाग्राम@kritisanon
नेटिजेंस की प्रतिक्रियाएं
वरुण और कृति के इस वीडियो पर अब नेटिजेंस लगातार अपने कमेंट्स कर अपनी राय पेश कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'दो सबसे अच्छे दोस्त', एक और यूजर ने लिखा, 'बॉलीवुड में दया और जेठालाल', एक और यूजर ने लिखा, 'बहुत प्यारा और मजेदार', एक और यूजर ने लिखा, 'बहुत प्यारा।'

यह भी पढ़ें: Viral Video: राशा थडानी ने शेयर किया बचपन का क्यूट वीडियो, बिल्ली के बच्चे के साथ खेलती नजर आईं एक्ट्रेस
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
14 साल की उम्र में वरुण धवन से इंप्रेस हो गए थे यह अभिनेता - फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn
वरुण और कृति का वर्क फ्रंट
वरुण इन दिनों मृणाल ठाकुर और मौनी रॉय के साथ फिल्म 'जवानी तो इश्क होना है' की शूटिंग में व्यस्त हैं। उनके पास 'भेड़िया 3' और 'बॉर्डर 2' जैसी फिल्में शामिल हैं। वहीं, कृति सेनन को हाल ही में नेटफ्लिक्स की फिल्म 'दो पत्ती' में देखा गया, जिसके साथ उन्होंने प्रोडक्शन में भी कदम रखा। कथित तौर पर वह इन दिनों 'तेरे इश्क में' की शूटिंग कर रही हैं।

यह भी पढ़ें: Samantha Ruth Prabhu: अबू धाबी में छुट्टियां मनाते स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं सामंथा रूथ प्रभु, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें