बॉलीवुड को 'सदमा', 'लम्हें' और 'चांदनी' जैसी यादगार फिल्में देने वाली श्रीदेवी का निजी जीवन बहुत उतार चढ़ाव से भरा रहा है। बॉलीवुड की पहली फीमेल सुपरस्टार कही जाने वाली श्रीदेवी की प्रेम कहानी सिर्फ बोनी कपूर के साथ ही नहीं सुनी जाती, बल्कि उनकी जिंदगी में मिथुन का नाम भी काफी चर्चा में रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन
मिथुन के प्यार में पागल श्रीदेवी ने बोनी कपूर को बांधी थी राखी, आज हैं उन्हीं की पत्नी
2 of 9
यूं तो श्रीदेवी का नाम कई एक्टर और डायरेक्टर के साथ जुड़ा। लेकिन मिथुन चक्रवर्ती और बोनी कपूर की वजह से उनकी जिंदगी में काफी उथल-पुथल रही। बोनी कपूर की शादी टूटने की सबसे बड़ी वजह श्रीदेवी को ही माना जाता है।
विज्ञापन
मिथुन के प्यार में पागल श्रीदेवी ने बोनी कपूर को बांधी थी राखी, आज हैं उन्हीं की पत्नी
3 of 9
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शादीशुदा होने के बावजूद मिथुन चक्रवर्ती श्रीदेवी के प्यार में पागल हो गए थे। मिथुन ने 1979 में एक्ट्रेस योगिता बाली से शादी की थी। ये योगिता की दूसरी शादी थी। इससे पहले योगिता किशोर कुमार की पत्नी थीं लेकिन 1978 में दोनों का तलाक हो गया था।
मिथुन के प्यार में पागल श्रीदेवी ने बोनी कपूर को बांधी थी राखी, आज हैं उन्हीं की पत्नी
4 of 9
मिथुन और श्रीदेवी ने लगातार कई फिल्मों में एक साथ काम किया और वो सुपरहिट रहीं। इसी दौरान दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया। इतना ही नहीं, खबरों की मानें तो दोनों ने चुपचाप शादी भी कर ली थी। जब योगिता को दोनों के अफेयर के बारे में पता चला तो उन्होंने मिथुन को श्रीदेवी से दूर रहने की हिदायत दी।
योगिता सार्वजनिक तौर पर भले ही खामोश थी लेकिन वो अपनी शादीशुदा जिंदगी में श्रीदेवी की घुसपैठ साफ देख पा रही थी। श्री और मिथुन की बढती नजदीकियों से वो बेखबर नहीं थी। यहां तक कि उन्होंने मिथुन और श्री की शादी की खबरें तक सुनी।
विज्ञापन
मिथुन के प्यार में पागल श्रीदेवी ने बोनी कपूर को बांधी थी राखी, आज हैं उन्हीं की पत्नी
5 of 9
लेकिन मिथुन और श्रीदेवी किसी कीमत पर अलग होने को तैयार नहीं थे। एक इंटरव्यू में योगिता बाली ने इस बात का खुलासा किया था कि उनको मिथुन की दूसरी शादी के बारे में पता था। उन्होंने श्रीदेवी को मिथुन की दूसरी पत्नी के रूप में स्वीकार भी कर लिया था। रिश्तों से उलझती योगिता ने एक बार सुसाइड करने की भी कोशिश की थी।
विज्ञापन
मिथुन के प्यार में पागल श्रीदेवी ने बोनी कपूर को बांधी थी राखी, आज हैं उन्हीं की पत्नी
6 of 9
इसी बीच श्रीदेवी की जिंदगी में बोनी कपूर की एंट्री हुई। बोनी श्रीदेवी को मन ही मन चाहते थे। ये बात बोनी की पहली पत्नी मोना कपूर को पता चल गई। इस बारे में उन्होंने श्रीदेवी से बात की। लेकिन श्रीदेवी तो मिथुन से प्यार करती थीं। इसलिए उन्होंने सच साबित करने के लिए बोनी कपूर को अपना भाई मानकर राखी बांध दी थी।
विज्ञापन
मिथुन के प्यार में पागल श्रीदेवी ने बोनी कपूर को बांधी थी राखी, आज हैं उन्हीं की पत्नी
7 of 9
श्रीदेवी की वजह से मिथुन और बोनी कपूर के बीच भी काफी झगड़ा हुआ था। श्रीदेवी चाहती थीं कि मिथुन अपनी पत्नी योगिता को तलाक दे दें। लेकिन मिथुन इसके लिए तैयार नहीं हुए। जब श्रीदेवी को यकीन हो गया कि मिथुन कभी योगिता को दुख नहीं पहुंचाएंगे तो वो धीरे धीरे मिथुन से दूर हो गई।
इस बीच झंझावातों से गुजर रही श्री को बोनी का सहारा मिला। वो धीरे धीरे उनके करीब आने लगी। मां के इलाज के समय भी बोनी ने श्री को काफी सहारा दिया।
मिथुन के प्यार में पागल श्रीदेवी ने बोनी कपूर को बांधी थी राखी, आज हैं उन्हीं की पत्नी
8 of 9
श्रीदेवी के मिथुन से अलग होने के बाद योगिता ने अपने तीसरे बेटे नमाशी को जन्म दिया। इसके बाद मिथुन और योगिता की जिंदगी वापस ट्रैक पर आ गई। थोड़े ही समय बाद श्रीदेवी और बोनी कपूर के अफेयर के चर्चे होने लगे लेकिन वो दोनों इसे सिर्फ गॉसिप बताते रहे।
मिथुन के प्यार में पागल श्रीदेवी ने बोनी कपूर को बांधी थी राखी, आज हैं उन्हीं की पत्नी
9 of 9
कुछ समय बाद मीडिया में ये खबर आग की तरह फैल गई कि श्रीदेवी प्रेग्नेंट हैं। श्रीदेवी की वजह से बोनी और उनकी पत्नी मोना का रिश्ता पूरी तरह से टूट चुका था। श्रीदेवी के लिए बोनी ने मोना को तलाक दे दिया। श्रीदेवी प्रेग्नेंट थीं इसलिए दोनों ने तुरंत शादी कर ली। अब दोनों की दो बेटियां जाह्नवी और खुशी हैं। ये चारों एक खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं।