लंबे समय से इंतजार था कि आलिया कब अपनी मां के साथ पर्दे पर दिखेंगी। राजी में कैसे आपका आना हुआ?
मुझे लगता है, जब जो होना होता है, हो जाता है। मेघना गुलजार को लगा होगा कि मैं आलिया की मां हूं और कहानी कश्मीर में स्थित है। मेरी जड़ें भी कश्मीर में हैं, मेरे पिता कश्मीरी थे। इसीलिए उन्होंने मुझे आलिया की मां के रूप में फिल्म में लेने का सोचा होगा। मेरा रोल बहुत बड़ा या अहम नहीं है, लेकिन मेरे लिए फिल्म महत्वपूर्ण है। राजी ऊपरी तौर पर भले ही जासूसी-ड्रामा-थ्रिलर जैसी नजर आ रही है। परंतु मैं कहूंगी कि इसकी गहराई में कई अन्य बातें हैं।