फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'प्यार का पंचनामा' करने वाले एक्टर की दो टूक, कोई स्टार फिल्म चलने की गारंटी नहीं दे सकता

Tue, 25 Sep 2018 05:37 PM IST
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
divyendu sharma
प्यार का पंचनामा और चश्मे बद्दूर जैसी कॉमिक फिल्मों से करिअर शुरू करने वाले दिव्येंदु शर्मा बॉलीवुड में अपनी जमीन तलाश रहे हैं। टॉयलेट: एक प्रेमकथा में वह अक्षय कुमार के साथ थे और अब बत्ती गुल मीटर चालू में वह शाहिद कपूर से ज्यादा प्रभावी नजर आए। दिव्येंदु शर्मा से उनके सिनेमा को लेकर रवि बुले की बातचीत...
विज्ञापन

2 of 6
divyendu sharma
-आपको इंडस्ट्री में सात साल हो रहे हैं। आपके काम में रफ्तार नहीं है। गिनती की सात-आठ फिल्में हैं। क्या वजह है?
-वजह सीधी-सी है कि मैं बहुत ज्यादा फिल्मों में नहीं आना चाहता। मैं कुछ खास किरदार ही निभाना चाहता हूं। दोहराव  नहीं चाहता। अत: समय लगता है। यहां जैसी फिल्म से आप डेब्यू करते हैं, वैसे ही खांचे में ढाल दिए जाते हैं। अत: उससे बाहर आने में ही वक्त निकल जाता है। मैं नहीं चाहता कि एक के बाद एक कॉमेडी करता रहूं। इसलिए बीच में इक्कीस तोपों की सलामी या बत्ती गुल मीटर चालू जैसी फिल्म भी करता हूं। जिनमें ड्रामा हो।
विज्ञापन

3 of 6
divyendu sharma
-एक जैसे रोल नहीं चाहते तो कइयों को ना कहना पड़ता होगा। इससे लोग नाराज होते हैं!
- यह सच है लेकिन मैं किसी को नाराज नहीं करना चाहता। मैं बड़ी तमीज से बोलता हूं कि आपकी फिल्म अच्छी है, रोल अच्छा है परंतु मैं किरदार नहीं दोहराना चाहता। मैं वास्तव में अच्छा काम करना चाहता हूं और करिअर के इस स्टेज पर फाइनली मेरे लिए कुछ दरवाजे खुले हैं। कम फिल्में करना शायद अब काम आएगा। आप एक जैसे रोल करते हैं तो उससे बनी छवि तोड़ने में खुद को ही नहीं, बाकी लोगों को भी कठिनाई पेश आती है।

4 of 6
divyendu sharma
कई ऐक्टर इसे सुरक्षित मानते हैं कि इमेज बनने से काम मिलता रहता है।
- बिल्कुल सही है क्योंकि ऐसा होने पर लोग कहते हैं कि भाई निकल पड़ी। फार्मूला चल पड़ा। परंतु मैं मुंबई इसलिए नहीं आया कि बहुत सारा पैसा कमा लूं, फ्लैट-गाड़ी बना लूं। ज्यादा पैसा बुरा नहीं लगता मगर एक जैसे रोल निभा कर पैसा नहीं बनाना चाहता। फिर ऐक्टर के रूप में मेरी तैयारियों का कोई मतलब नहीं। शुरुआत के तीन-साढ़े तीन साल स्ट्रगल करने का कोई मतलब नहीं। एक ही चीज रोज करना होती तो नौकरी कर लेता।

 
विज्ञापन

5 of 6
दिव्येंदु शर्मा
क्या हमारी फिल्मों में इतनी विविधता है कि ऐक्टर के रूप में आपकी भूख शांत कर सकें?
- ऐसे मौके कम हैं मगर अंतत: ऐसा दौर आया है जब अलग-अलग तरह की फिल्में बनने लगीं। अब आप नहीं कह सकते कि फिल्म में एक हीरो होता है और वही पूरी कहानी को खींच कर ले जाता है। आज अलग-अलग किरदार और नई-नई कहानियां हैं क्योंकि इंडस्ट्री में विभिन्न जगहों से तरह-तरह के लोग अपनी कहानियां लेकर आ गए हैं। 80 फीसदी फिल्में भले ही एक-सी बन रही हों परंतु 20 फीसदी में नए काम का मौका खुल गया है। मैं इस 20 फीसदी में अपनी जगह ढूंढने की कोशिश कर रहा हूं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दिव्येंदु शर्मा
-टॉयलेट: एक प्रेम कथा या बत्ती गुल मीटर चालू में आप जब अक्षय कुमार या शाहिद कपूर के साथ आते हैं तो चाहे-अनचाहे सेकेंड लीड कहलाते हैं। यह सेकेंड लीड का अनुभव आपका कैसा रहा?
- अब यह बंद हो रहा है कि कोई आर्टिस्ट कहानी को सिर्फ सपोर्ट कर रहा हो। बत्ती गुल की कहानी में उतार-चढ़ाव हैं ही मेरी वजह से। धीरे-धीरे लीड ऐक्टर या सपोर्टिंग आर्टिस्ट जैसे शब्द खत्म हो जाएंगे। हर ऐक्टर खास कैरेक्टर के रूप में कास्ट होता है। यह जरूर है कि जिसकी मार्केट वेल्यू ज्यादा होती है उसे आगे बढ़ाने की ज्यादा कोशिश होती है। परंतु आज कोई स्टार वादा नहीं कर सकता कि उसकी फिल्म चलेगी ही। कॉन्टेंन्ट नहीं होगा तो फिल्म नहीं चलेगी। सिनेमा के लिए यह अच्छा है। दर्शक का उद्देश्य यह नहीं होता कि वह फलां-फलां स्टार को देखने जा रहा है, वह एक अच्छी कहानी देखने की मंशा से सिनेमाघर में जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें