फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

International Women’s Day: नारीत्व का जश्न मनाने को सुनें बॉलीवुड के ये गाने, आपकी प्लेलिस्ट के लिए हैं जरूरी

Tue, 08 Mar 2022 11:55 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड के महिलाओं पर आधारित गाने - फोटो : सोशल मीडिया
किसी भी खास मौके को सेलिब्रेट करने के लिए गाने एक बेहतरीन जरिया हैं। कोई भी त्योहार जन्मदिन, सालगिराह या कोई भी खास दिन हो, हमारे पास हर दिन के लिए गानों की खास सूची होती है। ऐसे में जब महिलाओं की महिमा, साहस, सुंदरता और विशिष्टा का जश्न मनाने की बात आती है, तो बॉलीवुड म्यूजिक इंटस्ट्री कैसे दूर रह सकती है। हम आपको ऐसे ही कुछ गानों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नारीत्व का जश्न मनाने के लिए आप सुन सकते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
पटाका गुड्डी - फोटो : सोशल मीडिया
पटाका गुड्डी
यह गाना आलिया भट्ट की दूसरी फिल्म ‘हाईवे’ का गाना है। नूरां सिस्टर्स की आवाज में यह गाना ‘पटाका गुड्डी’ महिलाओं की की आजादी की बात करता है। पटाका का अर्थ आग है और गीतों के बोल उन सभी लड़कियों के बारे में हैं, जो आग हैं और इस दुनिया में उड़ना भरना और आजादी से जीना चाहती हैं।
विज्ञापन

3 of 6
धाक्कड़ - फोटो : सोशल मीडिया
धाक्कड़
आमिर खान की फिल्म 'दंगल' का यह गाना उन सभी के लिए है, जो सोचते थे कि लड़कियां कुछ नहीं कर सकतीं। एक तरह से यह गाना फीमेल एंथम है, जो दिखाता है कि लड़कियां कमजोर नहीं होती, वो चक्रवात होती हैं।

4 of 6
कुड़ी नू नचने दे - फोटो : सोशल मीडिया
कुड़ी नू नचने दे
यह गाना इरफान खान की फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' का है। 'कूड़ी नू नचने दे' ऐसा गाना है, जो एक सूस्त दिन में जब आपको कुछ अच्छा नहीं लगता है, तो आपके अंदर तुरंत ऊर्जा देने का काम करता है। गाने के बोल प्रिया सरैया ने लिखे हैं। यह गाना लड़कियों को डांस करने और खुश रहने की आजादी की बात करता है।
विज्ञापन

5 of 6
बेखौफ - फोटो : सोशल मीडिया
बेखौफ
सत्यमेव जयते एक ऐसा शो है, जो वास्तविक जीवन की कहानियों के माध्यम से विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर बात करता है। ऐसे ही एक एपिसोड के अंत में सोना महापात्रा ने 'बेखौफ' गाना गाया। यह गाना महिलाओं के साहस के बारे में है, जो उन्हें कठोर परिस्थिति में उन्हें लड़ने के लिए प्रेरित करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हम तो भाई जैसे हैं - फोटो : सोशल मीडिया
हम तो भाई जैसे हैं
यह गाना 2004 में आई फिल्म 'वीर जारा' का है। इस फिल्म में प्रीति जिंटा जब अपने खुशनुमा अंदाज में पर्दे पर आईं, तो सभी को उनका किरदार काफी पसंद आया। यह गाना उन सभी लोगों के लिए है, जो लड़कियों को एक खास तरीके से जीने के लिए कहते हैं। इस गाने का मतलब ही है कि हम जैसे हैं, वैसे ही रहेंगे, चाहे कुछ हो जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें