फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: बॉलीवुड की वह 5 फिल्में जो लीड एक्ट्रेस ने करवा दीं सुपरहिट

Tue, 05 Mar 2019 07:38 AM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Actress Played Lead Role - फोटो : amar ujala
बॉलीवुड में हमेशा से पुरुष प्रधान फिल्में बनती आई हैं। वहीं पिछले कुछ सालों से हिंदी सिनेमा की फिल्मों में एक नया दौर आ गया है। जी हां हम बात कर रहे हैं महिला प्रधान फिल्मों की। बॉलीवुड की कई ऐसी फिल्में हैं जो केवल अभिनेत्री पर आधारित रही और उन फिल्मों ने दर्शकों के दिलों को भी जीता है। दीपिका पादुकोण की फिल्म 'पद्मावत' हो या फिर जायरा वसीम की फिल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार'। बड़े एक्टर के सामने बॉलीवुड की एक्ट्रेस ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी जगह बनाई। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आज हम आपको ऐसी ही फिल्मों से रुबरू करवाते हैं।
 
विज्ञापन

2 of 6
Padmaavat - फोटो : file photo
दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर स्टारर फिल्म 'पद्मावत' साल 2018 की सुपरहिट फिल्मों में से एक है। यह फिल्म चितौड़ की रानी पद्मावती के जीवन पर आधारित है। फिल्म 'पद्मावत' में दीपिका ने पद्मावती का किरदार किया था। इस फिल्म के निर्देशक संजय लीला भंसाली हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
क्वीन - फोटो : फिल्म
कंगना रनौत की फिल्म 'क्वीन' उनकी सबसे बेहतरीन और हिंदी सिनेमा की सबसे शानदार फिल्म में से एक हैं। यह फिल्म साल 2013 में आई थी। इस फिल्म का निर्देशन विकास बहल ने किया था। इस फिल्म ने कंगना को रातों-रात सुपरहिट हीरोइन भी बना दिया। 

4 of 6
naam shabana - फोटो : file photo
'पिंक' जैसी दमदार फिल्म से दर्शकों का दिल जीतने के बाद तापसी पन्नू फिल्म 'नाम शबाना' में नजर आईं। इस फिल्म में तापसी ने अंडरकवर एजेंट का किरदार निभाया था। 'नाम शबाना' को बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा रिस्पांस मिला था। 
विज्ञापन

5 of 6
MOM - फोटो : BBC
बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस श्रीदेवी अब हमारे बीच नहीं हैं। उनकी अब तक की आखिरी फिल्म 'मॉम' है। इस फिल्म में श्रीदेवी ने सशक्त मां का किरदार निभाया था। फिल्म 'मॉम' उनकी 300वीं फिल्म थी। इस फिल्म में उनके साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी नजर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Secret Superstar - फोटो : file photo
आमिर खान और 'दंगल गर्ल' जायरा वसीम स्टारर फिल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार' साल 2017 की तमाम बेहतरीन फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में ऐसी लड़की की कहानी को दर्शाया गया है जो सिंगर बनाना चाहती है। 'सीक्रेट सुपरस्टार' को बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा रिस्पांस मिला था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें