फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड में एंट्री के लिए तैयार हैं इन एक्ट्रेस की छोटी बहनें, खूबसूरती में दीदी को भी देती हैं मात

Tue, 05 Mar 2019 07:37 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
kriti sanon
बॉलीवुड में साल 2018 में कई स्टार किड की एंट्री हुई और कुछ की होने वाली है । इसमें जाह्नवी कपूर, ईशान खट्टर, अनन्या पांडे और सारा अली खान शामिल हैं । इसके अलावा कुछ सुपरस्टार्स की बहनें भी हैं जो बॉलीवुड में कदम रखने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं । इन बहनों की लिस्ट काफी लंबी है । 
विज्ञापन

2 of 6
janhvi kapoor
 जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर
जान्हवी कपूर ने पिछले साल ही फिल्म 'धड़क' से बॉलीवुड से डेब्यू किया था। जाह्नवी अब कारगिल गर्ल के रूप में नजर आने वाली हैं । खबरों की मानें तो खुशी भी अपने डेब्यू की तैयारी कर रही हैं । करण जौहर उन्हें तैयार कर रहे हैं हालांकि अभी इस बात की कोई पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन

3 of 6
kriti sanon
कृति सेनन और नुपुर सेनन
कृति सेनन ने बॉलीवुड में अच्छी शुरुआत की है । कई हिट फिल्मों में नजर आ चुकी कृति की बहन नुपुर सेनन भी उन्हीं की तरह चार्मिंग हैं। नुपुर अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर करती रहती हैं। उन्हें गाने का शौक है। नुपुर भी बॉलीवुड में डेब्यू की कोशिश कर रही हैं । 

4 of 6
Isabelle Kaif
कटरीना कैफ और इजाबेल कैफ
कटरीना कैफ को बॉलीवुड में लंबा वक्त हो गया है । इन दिनों कटरीना, सलमान खान के साथ फिल्म भारत की शूटिंग कर रही हैं । वह अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में ज्यादा बात नहीं करती हैं। कटरीना की 6 बहनें हैं, उन्हीं में से एक इजाबेल कैफ हैं। कई बार दोनों को साथ देखा गया है। इजाबेल भी जल्द बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी ।
विज्ञापन

5 of 6
yami gautam
यामी गौतम और सुरीली गौतम
उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक और बदलापुर जैसी हिट फिल्मों में नजर आईं यामी गौतम को धीरे-धीरे सक्सेस मिल रही है । वह अक्सर अपनी बहन सुरीली गौतम के साथ फोटोज शेयर करती रहती हैं। सुरीली पंजाबी फिल्म और टीवी सीरियल में नजर आ चुकी हैं। वो बॉलीवुड के लिए भी कोशिश कर रही हैं । 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
bhumi pednekar
भूमि पेडनेकर और समीक्षा पेडनेकर
फिल्म 'दम लगा के हईशा' से चर्चा में आईं भूमि पेडनेकर कई हिट फिल्में दे चुकी हैं । हाल ही में उनकी फिल्म 'सोनचिडिया' रिलीज हुई थी । कई इवेंट्स में वह अपनी बहन समीक्षा पेडनेकर के साथ नजर आती हैं। समीक्षा भले फिल्मों से दूर है, लेकिन स्टाइल के मामले में वह अपनी बहन से कम नहीं हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें