एक तरफ जहां कोरोना ने पूरी दुनिया में पैर पसार रखे हैं, वहीं कुदरत का कहर भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते दिनों कुछ दिनों में भारत को कई भूकंप के झटके और तूफान का सामना करना पड़ा है। इन तूफान ने बहुत जगहों पर भारी नुकसान भी किया है। सिनेमा भी कुदरत के कहर को हमेशा पर्दे पर दिखाता रहा है। जी हां, ऐसी कई फिल्में हैं जो दो प्राकृतिक आपदा पर बन चुकी हैं। ऐसे में हम आपको प्राकृतिक आपदा की कहानी कहती कुछ फिल्मों से रुबरू करवाते हैं।