निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली की महत्वाकांक्षी वेब सीरीज 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' की रिलीज इसी साल नेटफ्लिक्स होनी तय हो गई है। सीरीज के फर्स्ट लुक में इसकी हीरोइनों को भंसाली ने बिल्कुल अलग रंग रूप में प्रस्तुत किया है। मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, ऋचा चड्ढा और संजीदा शेख के साथ ही इसमें शर्मिन सहगल भी एक दमदार किरदार में नजर आ रही हैं। शरमिन को इसके पहले भंसाली अपनी कंपनी की फिल्म ‘मलाल’ में चार साल पहले लॉन्च कर चुके हैं। कहा जा रहा कि ये सीरीज शरमिन की री-लॉन्च का बड़ा प्लेटफॉर्म बनने जा रही हैं। सीरीज में शामिल बाकी हीरोइनों की भी कहानी कम कमाल नहीं है। आइए जानते हैं ‘हीरामंडी’ के इन हीरों के बारे में...