फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KGF 2: विदेश में भी चला यश की 'केजीएफ चैप्टर 2' का जादू, फरहान अख्तर ने पोस्ट साझा कर दी जानकारी

Wed, 20 Apr 2022 06:21 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
फुटबॉल क्लब के केजीएफ वाले पोस्ट पर फरहान ने किया कमेंट - फोटो : social media
इसमें कोई शक नहीं है कि साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' का क्रेज पूरे देश में फैला हुआ है। इस समय फिल्म की प्रशंसा दुनिया भर में हो रही है। 'केजीएफ चैप्टर 2' ने रिलीज के एक हफ्ते से भी कम समय में बॉक्स ऑफिस पर 645 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है। फिल्म हर दिन एक नया आयाम सेट कर रही है और अब केजीएफ फ्रेंचाइजी की सफलता ने एक फुटबॉल क्लब को रोमांचित कर दिया है। इसकी सफलता को देखते हुए क्लब ने इस पैन इंडिया फिल्म को एक अनोखा ट्रिब्यूट दिया है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। कमाल की बात यह है कि यह वायरल होता पोस्ट बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर की नजरों में आ गया है।
विज्ञापन

2 of 5
kgf chapter 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस फुटबॉल क्लब ने दिया ट्रिब्यूट
इंटरनेशनल फुटबॉल क्लब मैनचेस्टर सिटी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक तस्वीर साझा की है। इस पोस्ट में क्लब के टॉप तीन खिलाड़ी-केविन डी ब्रुने, इल्के गुंडोगन और फिल फोडेन दिख रहे हैं। इस पोस्टर पर इन तीनों की तस्वीर के साथ "केजीएफ, केविन गुंडो फोडेन" लिखा हुआ था।" फुटबॉल क्लब ने पोस्ट को साझा करते हुए कैप्शन दिया "हमारा अपना केजीएफ।" इस पोस्ट ने अभिनेता-फिल्म निर्माता फरहान अख्तर का ध्यान अपनी ओर खींचा। बता दें कि फरहान ने इस फिल्म का हिंदी वर्जन दर्शकों के लिए पेश किया है। फरहान ने सोशल मीडिया पर इसे साझा करते हुए इसकी सराहना की है।
विज्ञापन

3 of 5
फरहान अख्तर - फोटो : अमर उजाला
फरहान ने शेयर किया पोस्ट
फरहान ने पहले क्लब की पोस्ट पर कमेंट करते हुए इसे "शानदार" बताया और फिर उसे अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर भी साझा किया। उन्होंने इसे साझा करते हुए लिखा, 'जब आपकी टीम और फिल्म एक दूसरे को ढूंढ ही लें।' गौरतलब है कि अभिनेता मैनचेस्टर सिटी के प्रशंसक रहे हैं।

4 of 5
फरहान अख्तर, यश - फोटो : social media
केजीएफ के फैंस हुए इंप्रेस  
फरहान के साथ ही फैंस को भी मैनचेस्टर सिटी का यह पोस्ट काफी मजेदार लग रहा है। बहुत से यूजर्स को यह एक बहुत बड़ी घटना लगी क्योंकि मैनचेस्टर सिटी दुनिया के सबसे बड़े और सबसे अमीर फुटबॉल क्लब में से एक है। इस क्लब का बॉलीवुड फिल्म पर ध्यान देना बहुत बड़ी बात है। एक फैन ने कमेंट कर लिखा "यह केजीएफ प्रभाव है।" एक अन्य ने लिखा, "यही कारण है कि हम इस क्लब से प्यार करते हैं। प्रशंसकों के लिए आपका प्यार और सम्मान सच में सराहना के काबिल है।" 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
KGF Chapter 2 - फोटो : insta
प्रशांत नील निर्देशित 'केजीएफ चैप्टर 2'  ब्लॉकबस्टर फिल्म 'केजीएफ' का सीक्वल है। यश ने इस फिल्म में रॉकी की भूमिका निभाई है, जो एक गरीब लड़का होता है। रॉकी बाद में एक खतरनाक गैंगस्टर बन जाता है, जो कोलार गोल्ड फील्ड्स नाम के एक साम्राज्य को चलाता है। इस फिल्म में संजय दत्त ने विलेन का रोल निभाया है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें