फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KGF Chapter 2: दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म में काम करना चाहते हैं रॉकी भाई, इंटरव्यू में बताई थी इसकी एक खास वजह

Wed, 20 Apr 2022 06:11 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
yash, deepika padukone - फोटो : सोशल मीडिया
प्रशांत नील के निर्देशन में बनी फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' रिलीज से बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। इस फिल्म में यश ने रॉकी भाई के अंदाज में एक बार फिर दर्शकों का दिल जीत लिया है। यश की एक्टिंग को हर कोई पसंद कर रहा है। 'केजीएफ चैप्टर 2' तेलुगू फिल्म है और इसे हिंदी में डब किया गया है। लेकिन अब फैंस यश को हिंदी फिल्मों में भी देखना चाहते हैं। अभिनेता से कई बार बॉलीवुड डेब्यू के बारे में सवाल किया जा चुका है। इसी बीच एक बार यश ने हिंदी फिल्म में दीपिका पादुकोण के साथ काम करने की इच्छा जताई थी। इस मौके पर अभिनेता ने इसकी एक खास वजह भी बताई थी।
विज्ञापन

2 of 5
एक्टर यश की लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/thenameisyash
दरअसल, 'केजीएफ चैप्टर 1' रिलीज होने के बाद यश ने एक यू-ट्यूब चैनल को इंटरव्यू दिया था, जिसमें अभिनेता ने एक रैपिड फायर राउंड खेला था, जिसमें उन्होंने कई सवालों के जवाब दिए थे। इस मौके पर यश से उस बॉलीवुड अभिनेत्री का नाम पूछा गया था, जिसके साथ वह अपनी डेब्यू फिल्म करना चाहते हैं। इस पर रॉकी भाई ने कहा था, 'दीपिका पादुकोण, क्योंकि वह बेंगलुरु से हैं।'
विज्ञापन

3 of 5
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इस रैपिड फायर राउंड में यश ने दीपिका पादुकोण के पति और अभिनेता रणवीर सिंह के बारे में भी कुछ मजेदार कहा था। यश से इंटरव्यू में उस बॉलीवुड स्टार का नाम पूछा गया था, जिन्हें वह देखना पसंद करते हैं?' इस पर अभिनेता ने पहले दीपिका के पति रणवीर सिंह का नाम लिया। यश ने कहा, 'रणवीर सिंह अच्छे हैं।' लेकिन इसके तुरंत बाद अभिनेता ने नाम बदल दिया। उन्होंने कहा, 'ओह, सॉरी, मैंने इसे मिला दिया। मेरा मतलब रणबीर कपूर से था।'

4 of 5
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हालांकि, 'केजीएफ' स्टार यश ने अपनी इस गलती को तुरंत संभालते हुए कहा, 'रणवीर सिंह भी बेहतरीन हैं, दोनों बहुत अच्छे हैं। मैंने हाल ही में संजू देखी और उन्होंने (रणबीर) फिल्म में शानदार काम किया है और खिलजी के रोल में रणवीर ने कमाल का काम किया है। संजय लीला भंसाली की बाजीराव मस्तानी और पद्मावत देखने के बाद, मैंने रणवीर के काम की प्रशंसा करना शुरू कर दिया है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'केजीएफ चैप्टर 2' की बात करें तो फिल्म 14 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म में यश तो है ही। लेकिन इस बार अधीरा के रूप में संजय दत्त और रमिका सेन के किरदार में रवीना टंडन ने भी स्क्रीन पर आग लगा दी है। फिल्म की कमाई रिकॉर्ड तोड़ती नजर आ रही है। फिल्म को रिलीज हुए छह दिन हुए हैं और फिल्म 600 करोड़ के आसपास का कलेक्शन कर चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें