फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देह व्यापार में पकड़ी गई लड़कियों का एक्ट्रेस के बारे में चौंकाने वाला खुलासा, 'सेक्स वर्कर बनकर...'

Mon, 04 Jun 2018 02:25 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
संगीता बालन
हाल ही में चेन्नई के रिजॉर्ट में देह व्यापार चलाने के आरोप में एक तमिल एक्ट्रेस को गिरफ्तार किया गया है । इस एक्ट्रेस का नाम संगीता बालन है । संगीता के अलावा पुलिस ने सतीश नाम के एक शख्स को भी अरेस्ट किया है ।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
संगीता बालन
पुलिस के अनुसार, उन्हें रिजॉर्ट में देह व्यापार चलने की खबर मिली थी । इसके बाद वहां छापेमारी की गई । यहां से 4 ऐसी लड़कियों को भी पकड़ा गया है जो अच्छी सैलरी पर जॉब कर रही थीं और उन्हें टीवी-फिल्म में रोल भी मिल चुका है । 
विज्ञापन

3 of 7
संगीता बालन
इंस्पेक्टर महालक्ष्मी ने बताया कि उन्हें पूछताछ में पता चला है कि इस सेक्स रैकेट की मास्टरमाइंड संगीता बालन ही हैं । संगीता सेक्स वर्कर की तरह उन्हें लालच देती थीं । संगीता का पार्टनर सतीश उन लड़कियों को अच्छा पैसा और टीवी शो या मूवी में काम दिलाने की बात कहता था ।

4 of 7
संगीता बालन
ये लड़कियां साउथ फिल्म इंडस्ट्री में जूनियर आर्टिस्ट के तौर पर काम करती थीं । पुलिस ने बताया कि कुछ फिल्मों और टीवी में काम कर चुकी संगीता पिछले दो साल से देह व्यापार का धंधा कर रही हैं । 
विज्ञापन

5 of 7
संगीता बालन
सभी को एगमोर चीफ मेट्रोपॉलेटियन मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। इसके बाद दोनों को जेल भेज दिया गया है। बात करें संगीता की तो उनके सोशल मीडिया अकाउंट से पता चलता है कि वो लगातार साउथ फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हुई थीं ।
विज्ञापन

6 of 7
संगीता बालन
संगीता सन टीवी के पॉपुलर टीवी शो वानी रानी से पॉपुलर हुई थीं । इसमें उन्होंने डबल रोल निभाया था । संगीता ने 1996 में फिल्म 'करुप्पा रोजा' से डेब्यू किया था । फिल्मों के अलावा संगीता कई टीवी सीरियल कर चुकी हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
संगीता बालन
संगीता ने बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम के साथ काम किया है। वहीं, साउथ में श्रीकुमार, गुहान शानमुगम और मानस चावली जैसे कलाकारों के साथ काम कर चुकी हैं। संगीता के तस्वीरों से पता चलता है कि वो अच्छा लाइफस्टाइल जीती थीं ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें