फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणवीर सिंह की जिंदगी पर टूटा दुखों का पहाड़, टल सकती है दीपिका पादुकोण से शादी की तारीख

Mon, 04 Jun 2018 01:41 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
लंबे समय से बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की शादी की चर्चा जोरों पर है। यह दोनों स्टार एक-दूसरे को काफी दिनों से डेट भी कर रहे हैं। बीते दिनों रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने शादी करने का फैसला किया है। बताया जा रहा है कि यह दोनों 18-20 नवंबर के बीच शादी कर सकते हैं। अब लगता है इनकी शादी होने में फिर से लंबा वक्त लग सका है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
दरअसल रणवीर सिंह की नानी का निधन हो गया है। उनकी नानी लंबे समय से बीमार चल रही थी। बीती जनवरी रणवीर और दीपिका उनसे मिलने हॉस्पिटल भी गए थे। पता हो कि रणवीर सिंह अपनी पूरे परिवार में नानी के सबसे प्यारे थे। इस बात का खुलासा खुद रणवीर सिंह ने एक टीवी इंटरव्यू में किया था। 
विज्ञापन

3 of 4
रणवीर सिंह ने कहा था- 'मैं अपनी नानी से सबसे ज्यादा प्यार करता हूं। मेरी नानी मुझे एक्टर बनना देखना चाहती थी और उन्होंने ने ही मुझे एक एक्टर बनने के लिए हमेशा प्रोत्साहित भी किया।' उन्होंने आगे बताया- 'मैंने पहली बार अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘हम’ के गाने पर डांस किया था। जिसको देखने के बाद मेरी नानी ने मुझे हमेशा एक्टर बनने के लिए प्रोत्साहित किया।' 
विज्ञापन

4 of 4
नानी के अचानक निधन से यह उम्मीद की जा रही है कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अपनी शादी की तारीख को आगे बढ़ा सकते हैं। वहीं बात करें रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्मों की तो वह इन दिनों 'सिम्बा' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म को रोहित शेट्टी प्रोड्यूस कर रहे हैं। वहीं वह अपनी दूसरी फिल्म 'गुल्ली ब्वॉय' की शूटिंग के भी तैयारी में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें