दुनिया भर में अपनी दमदार एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा पिछले कुछ हफ्तों से न्यूयॉर्क में अपने लिए एक घर की तलाश में थी। 'क्वांटिको 3' की शूटिंग के चलते अदद जरूरत बन चुके उनके नए आशियाने की तलाश आखिरकार पूरी हो गई।
विज्ञापन
2 of 6
सितंबर 2017 को इंस्टाग्राम अकाउंट से अपना एक फोटो शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा था कि, 'फिर से ट्रेवल टाइम, घर की तलाश जारी है #क्वांटिको3'
विज्ञापन
3 of 6
हालिया जानकारी के मुताबिक बॉलीवुड की पिगी चॉप्स को अब उनका मनमुताबिक घर मिल चुका है, जिसे पाकर वो बेहद खुश भी है। नए घर की खुशी अपने फैंस के साथ शेयर करते हुए प्रियंका ने एक सुंदर फोटो पोस्ट की।
4 of 6
इंस्टाग्राम स्टोरी पर दो फोटो शेयर करते हुए प्रियंका ने अपनी फीलिंग्स कुछ इस तरह शेयर की। इस पहली स्टोरी पिक में प्रियंका ने बाल्कनी व्यू के साथ सेल्फी ली, शीशे में प्रियंका और न्यूयॉर्क का दिलकश नजारा दोनों नजर आ रहा है।
विज्ञापन
5 of 6
दूसरी स्टोरी पिक में प्रियंका ने गगनचुंबी इमारतों और न्यूयॉर्क की नाइट लाइफ दिखाते हुए अपने नए घर की खुशी का इजहार किया है।
नए घर के अलावा प्रियंका हाल ही में फोर्ब्स मैग्जीन 2017 की दुनिया में शामिल होने के चलते भी इतनी खुश होंगी। प्रियंका इस लिस्ट में 97वें स्थान पर हैं, सूची में इवांका ट्रंप, इंदिरा नूयी, ओपरा विन्फ्रे, महारानी एलिजाबेथ द्वितीय, बियोंसे नोएल्स, जे.के. रोलिंग और टेलर स्विफ्ट भी शामिल हैं।