फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलता-फिरता महल है सलमान खान की वैनिटी वैन, 'भारत' की शूटिंग के वक्त इसी में गुजार रहे ज्यादा समय

Fri, 17 Aug 2018 03:25 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
salman khan
सलमान खान इन दिनों 'भारत' फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। हाल में ही दबंग खान मुंबई में इस फिल्म का पहला शिड्यूल पूरा करके माल्टा के लिए रवाना हुए थे। माल्टा जाते हुए सलमान की एयरपोर्ट की तस्वीरें सामने आई थीं जिसमें उनके साथ उनकी बहन अलवीरा और मां सलमा भी दिखी थीं। माल्टा में 'भारत' फिल्म की शूटिंग के दौरान सलमान खान की वैनिटी वैन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों को देखकर इतना जरूर कह सकते हैं कि भाई का जलवा सात समंदर पार भी कायम है। 
विज्ञापन

2 of 5
salman khan vanity van
सलमान खान की वैनिटी वैन की तस्वीरों को पहले 'भारत' फिल्म के प्रोड्यूसर निखिल नमित ने शेयर किया था। जिसे सलमान के फैन क्लब ने शेयर किया। इन तस्वीरों को देखकर इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं कि इसकी कीमत करोड़ों में होगी। इस वैनिटी वैन में जरूर की हर चीज मौजूद है फिर चाहे वह आरामदायक सोफा या फिर टीवी। 




 
विज्ञापन

3 of 5
salman khan vanity van
इस वैनिटी वैन के अंदर सलमान खान की बड़ी सी तस्वीर भी लगी है। इससे पहले भी सलमान खान की वैनिटी वैन की कई तस्वीरें वायरल हो चुकी हैं। आपको बता दें, शूटिंग के दौरान अपने सीन का इंतजार करते हुए ज्यादातर सेलिब्रिटी का वक्त वैनिटी वैन में बीतता है। इस वजह से ज्यादातर स्टार्स की वैनिटी वैन काफी महंगी होती है। इस वैनिटी वैन में वह सभी सुख सुविधाएं होती है जो किसी होटल या फिर घर में मौजूद होती हैं। ऐसे में वैनिटी वैन को चलता फिरता महल भी कहा जा सकता है। कुछ ही स्टार्स है जिनकी वैनिटी वैन काफी महंगी है जिसमें दबंग खान का नाम भी शामिल है।  
 

4 of 5
salman khan
सलमान खान इन दिनों माल्टा में 'भारत' फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं और वहां पर उनकी यही वैनिटी वैन है। 'भारत' फिल्म का स्वतंत्रता दिवस पर टीजर रिलीज हुआ था जिसमें सलमान खान की आवाज में डायलॉग है। सलमान के इस डायलॉग से आप फिल्म की कहानी का अंदाजा जरूर लगा सकते है। टीजर में सलमान खान कह रहे हैं कुछ रिश्ते जमीन से होते हैं, और कुछ खून से, मेरे पास दोनों थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
salman khan and katrina kaif
आपको बता दें, बीते दिनों 'भारत' फिल्म काफी विवादों में रही जिसकी मुख्य वजह प्रियंका चोपड़ा का फिल्म को छोड़ना था। पहले ऐसी खबरें आईं कि प्रियंका ने निक से शादी की वजह से 'भारत' से किनारा कर लिया। बाद में ऐसी खबरें आईं कि फिल्म प्रियंका फिल्म में अपने स्क्रीन स्पेस से खुश नहीं थीं जिस वजह से प्रियंका ने फिल्म को छोड़ दिया था। प्रियंका के 'भारत' छोड़ने के बाद कटरीना कैफ को साइन किया गया। इस फिल्म में सलमान और कटरीना के अलावा सुनील ग्रोवर, तब्बु, दिशा पाटनी मुख्य किरदार में है। 'भारत' फिल्म को अली अब्बास जफर डायरेक्ट कर रहे हैं। यह फिल्म अगले साल यानी कि 2019 में रिलीज होगी।  

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें