गौरतलब है कि कुणाल कोहली अपनी इस फिल्म के लिए नए कलाकारों को मौका दे सकते हैं। बात करें फिल्म रामयुग के पहले पोस्टर की तो कुणाल ने इस फिल्म के हिंदी और अंग्रेजी दो पोस्टर अपने ऑफिशियल ट्वीटर अकाउंट पर शेयर किए हैं। नीले रंग के इस पोस्टर में भगवान राम धनुष चलाते हुए एक परछाई नजर आ रही हैं। कुणाल कोहली इस फिल्म के निर्देशक और निर्माता दोनों हैं।