फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब इंदिरा गांधी सरकार से पंगा ले बैठे थे किशोर कुमार, गानों पर लगा दिया था बैन

Thu, 31 Oct 2019 08:53 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Indira Gandhi And Kishore Kumar - फोटो : सोशल मीडिया
देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की आज पुण्यतिथि है। आज ही के दिन साल 1984 में प्रधानमंत्री आवास पर सिख अंगरक्षकों ने उनकी हत्या कर दी थी। इलाहबाद हाईकोर्ट में अपने खिलाफ फैसला आने के बाद इंदिरा ने 25 जून 1975 को देश में आपातकाल की घोषणा कर दी थी। इस दिन को भारतीय लोकतंत्र का काला दिवस कहा गया। इस दौरान देश में कई गिरफ्तारियां हुईं। कई लोगों ने सरकार के आगे घुटने टेक दिए लेकिन कुछ ने ऐसा करने से मना कर दिया। इनमें से एक थे मशहूर सिंगर-कंपोजर किशोर कुमार।
विज्ञापन

2 of 6
kishore kumar - फोटो : Social Media
1975 में जब इंदिरा गांधी सरकार ने आपातकाल लगा दिया था तो इसके शिकार किशोर कुमार भी हुए थे। कहा जाता है कि वो अपने नियमों के काफी पक्के थे और अपने उसूलों से कभी समझौता नहीं करते थे, शायद इसी का नतीजा रहा कि उनके गानों पर पाबंदी लगा दी गई थी।
विज्ञापन

3 of 6
kishore kumar - फोटो : file photo
दरअसल, आपातकाल के दौरान कांग्रेस चाहती थी कि सरकारी योजनाओं की जानकारी किशोर कुमार अपनी आवाज में गाना गाकर दें। कांग्रेस को भी समझ आ गया था कि उन्हें एक ऐसे आवाज की जरूरत है जो उसकी बात आम जनता तक पहुंचा सके। इसके लिए उन्होंने किशोर कुमार से संपर्क किया।

4 of 6
इंदिरा गांधी
इंदिरा गांधी सरकार में उस दौरान सूचना प्रसारण मंत्री वीसी शुक्ला थे। उन्होंने किशोर कुमार के पास संदेशा भिजवाया कि वो इंदिरा गांधी के लिए गीत गाएं जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों तक सरकारी की आवाज पहुंचे लेकिन किशोर कुमार ने गाना गाने से मना कर दिया। किशोर कुमार ने संदेश देने वाले से पूछा कि उन्हें ये गाना क्यों गाना चाहिए तो उसने कहा, क्योंकि वीसी शुक्ला ने ये आदेश दिया है।
विज्ञापन

5 of 6
kishore kumar
आदेश देने की बात सुनकर किशोर कुमार भड़क गए और उन्होंने उसे डांटते हुए मना कर दिया। यह बात कांग्रेस को इस कदर नागवार गुजरी कि उन्होंने किशोर कुमार के गाने ऑल इंडिया रेडियो और दूरदर्शन पर बैन कर दिए। यह बैन 3 मई 1976 से लेकर आपातकाल खत्म होने तक जारी रहा। किशोर कुमार के गाने ऑल इंडिया रेडियो और दूरदर्शन पर नहीं चलाए जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
किशोर कुमार
अपनी धुन के पक्के किशोर कुमार ने एक बार कहा था, 'कौन जाने वो क्यों आए लेकिन कोई भी मुझसे वो नहीं करा सकता जो मैं नहीं करना चाहता। मैं किसी दूसरे की इच्छा या हुकूम से नहीं गाता।' जी हां, जो सरकार से भी पंगा ले ले वैसा कोई अपनी वसूलों का पक्का ही कर सकता है।

सालों बाद अपने कॉलेज पहुंचे सोनू सूद हुए भावुक, छात्रों और शिक्षकों से की मुलाकात
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें