फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

South-Bollywood Release: मार्च में सिनेमाघरों में रिलीज होंगी ये बॉलीवुड-टॉलीवुड की फिल्में, देखिए पूरी लिस्ट

Tue, 04 Mar 2025 12:52 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

March 2025 Movie Release: मार्च में बॉलीवुड और टॉलीवुड की कई शानदार फिल्में रिलीज हो रही हैं, जो हर तरह के दर्शकों को मनोरंजन करेंगी। आइए जानते हैं इस लिस्ट में आपके लिए क्या खास है।
 
विज्ञापन
1 of 6
मार्च में रिलीज होंगी ये पांच फिल्में - फोटो : अमर उजाला
मार्च में एक्शन, ड्रामा, थ्रिलर और रोमांस से भरपूर कई फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं, जिसमें सलमान खान की 'सिकंदर' से लेकर पवन कल्याण की 'हरि हर वीरा मल्लू' रिलीज होगी। इस महीने बेहद ही शानदार और बड़े बैनर की फिल्में रिलीज हो रही हैं। आइए जानते हैं इस फिल्मी पिटारे में आपके लिए क्या है खास।
विज्ञापन

2 of 6
द डिप्लोमैट - फोटो : इंस्टाग्राम@thejohnabraham
द डिप्लोमैट
द डिप्लोमैट एक राजनीतिक एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसमें कूटनीति और अंतरराष्ट्रीय संबंधों की जटिलताओं को दिखाया जाएगा। फिल्म का निर्देशन शिवम् नायर ने किया है। इस फिल्म में जॉन अब्राहम अहम भूमिका में नजर आएंगे। भूषण कुमार द्वारा निर्मित यह फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है। यह फिल्म 7 मार्च 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 
 
विज्ञापन

3 of 6
केसरी वीर - फोटो : सोशल मीडिया
केसरी वीर
केसरी वीर 14 मार्च को रिलीज हो रही है। केसरी वीर का निर्देशन प्रिंस धीमान ने किया है। इस फिल्म में सूरज पंचोली, सुनील शेट्टी, विवेक ओबेरॉय, और आकांक्षा शर्मा मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। कानू चौहान फिल्म के निर्माता हैं।
 

4 of 6
सिकंदर  - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
सिकंदर 
सिकंदर एक बड़े बजट की बॉलीवुड फिल्म है, जिसमें जबर्दस्त एक्शन और थ्रिलर देखने को मिलेगा, जिसे एआर मुरुगादॉस ने लिखा और निर्देशित किया है। इस फिल्म को साजिद नाडियाडवाला ने निर्मित किया है। फिल्म में सलमान खान मुख्य भूमिका में हैं, उनके साथ रश्मिका मंदाना , काजल अग्रवाल , सत्यराज , शरमन जोशी और प्रतीक बब्बर भी अहम भूमिका हैं। सिकंदर दुनिया भर के सिनेमाघरों में 28 मार्च 2025 को ईद-उल-फितर के दिन रिलीज होने वाली है।
विज्ञापन

5 of 6
एल 2 एम्पुरान - फोटो : इंस्टाग्राम@mohanlal
एल 2 एम्पुरान
लुसीफर फिल्म की यह अगली कड़ी है, जिसे मोहनलाल के प्रशंसक लंबे समय से देखने के लिए उत्सुक हैं। यह फिल्म 2019 की ब्लॉकबस्टर मलयालम फिल्म ‘लूसिफर’ का सीक्वल है। इस फिल्म में भी मोहनलाल लूसिफर के किरदार में वापसी कर रहे हैं। ‘लूसिफर’ अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन की बतौर निर्देशक पहली फिल्म थी। यह फिल्म 27 मार्च को रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
'हरि हर वीरा मल्लू' का पहला भाग - फोटो : इंस्टाग्राम@pawankalyan
'हरि हर वीरा मल्लू' का पहला भाग
पवन कल्याण अभिनीत फिल्म 'हरि हर वीरा मल्लू' एक एक्शन-ड्रामा है, जिसमें वीरता और ऐतिहासिक घटनाओं को दिखाया जाएगा। इस फिल्म में पवन 17वीं शताब्दी की पृष्ठभूमि पर आधारित कहानी के साथ प्रशंसकों का मनोरंजन करेंगे। ज्योतिकृष्ण द्वारा निर्देशित यह फिल्म 28 मार्च को तेलुगु, तमिल, हिंदी, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होने वाली है।

यह भी पढ़ें:
David Warner: इस फिल्म से भारतीय सिनेमा में डेब्यू करेंगे डेविड वार्नर? जानें फिल्म का नाम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें