फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhaava Box Office Day 18: तीसरे सोमवार सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनीं ‘छावा’, ‘पुष्पा-2’ को पीछे छोड़ा

Mon, 03 Mar 2025 10:16 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फिल्म ‘छावा’ को सिनेमाघरों में लगे हुए तीन हफ्ते हो चुके हैं। यह फिल्म अब 500 करोड़ रुपये कमाने के करीब पहुंच रही है। तीसरे हफ्ते में इस फिल्म ने कमाई के मामले में अर्जुन अल्लू की फिल्म ‘पुष्पा 2’ के हिंदी वर्जन को भी पीछे छोड़ दिया है। जानिए, विक्की कौशल की इस फिल्म ने 18वें दिन कितना कलेक्शन बॉक्स ऑफिस पर किया?  

विज्ञापन
1 of 5
फिल्म 'छावा' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
विक्की कौशल स्टारर और लक्ष्मण उतेकर डायरेक्टेड फिल्म ‘छावा’ बॉक्स ऑफिस पर तीसरे हफ्ते भी अपना दमखम दिखा रही है। तीसरे हफ्ते में आकर ‘छावा’ ने कमाई के मामले में कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। जानिए, ‘छावा’ की कुल कमाई और 18वें दिन इस फिल्म ने कितने रुपये बटोर लिए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
फिल्म 'छावा' की अब तक की कमाई - फोटो : अमर उजाला

18वें दिन का कलेक्शन 
फिल्म ‘छावा’ ने अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार 18वें दिन लगभग 6.14 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। यह कमाई वीकएंड के मुकाबले कम है लेकिन फिल्म ‘छावा’ का कुल कलेक्शन शानदार है। इस फिल्म ने अब तक 464.89 करोड़ रुपये का कलेक्शन बॉक्स ऑफिस पर कर लिया है। फिल्म इसी तरह से कमाई करती रही तो जल्द ही 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा आसानी से छू लेगी। 

विज्ञापन

3 of 5
फिल्म 'पुष्पा 2' - फोटो : इंस्टाग्राम

पुष्पा 2 के हिंदी वर्जन को पीछे छोड़ दिया  
तीसरे हफ्ते में कमाई के मामले में विक्की कौशल की फिल्म ने ‘पुष्पा 2’ के हिंदी वर्जन को पीछे छोड़ दिया है। विक्की कौशल ने तीसरे हफ्ते में 60.10 करोड़ रुपये बटोर, जबकि तीसरे हफ्ते में ‘पुष्पा 2’ के हिंदी वर्जन ने 60 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन किया था। वहीं तीसरे हफ्ते में आकर ‘स्त्री 2’ ने 48.75 करोड़ रुपये कमाए थे। ‘बाहुबली 2’ ने तीसरे हफ्ते में 42.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इस तरह से फिल्म ‘छावा’ तीसरे हफ्ते में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। 


 

4 of 5
फिल्म ‘क्रेजी’ और ‘सुपरबॉय ऑफ मालेगांव’ और 'छावा' - फोटो : इंस्टाग्राम

सामने नहीं है बड़ी फिल्में 
शुक्रवार को ‘क्रेजी’ और ‘सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव’ जैसी छोटे बजट की फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हुईं। साथ ही इन फिल्मों का क्रेज भी दर्शकों के बीच नहीं देखा जा रहा है। ऐसे में ‘छावा’ के लिए तीसरे हफ्ते भी कोई कॉम्पिटिशन नहीं दिखा रहा है। यह फिल्म आसानी से अपना कलेक्शन बढ़ा सकती है। टैक्स फ्री होने का फायदा भी इस फिल्म को मिल ही रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
'छावा' में विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
फिल्म की स्टार कास्ट 
फिल्म ‘छावा’ में विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना, आशुतोष राणा, दिव्या दत्ता, प्रदीप राम सिंह रावत, संतोष जुवेकर सिंह, डायना पेंटी ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं। साथ ही औरंगजेब के रोल में अक्षय खन्ना और कवि कलश के रोल में विनीत कुमार नजर आए हैं। इन दोनों ही कलाकारों को दर्शकों ने काफी सराहा है।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें