अनीता राज
- फोटो : अमर उजाला
विवादों से दूर रहने के लिए अनीता ने फिल्म 'करिश्मा कुदरत का' के डायरेक्टर सुनील हिंगोरानी से शादी कर ली। बेटे के जन्म के बाद उन्होंने इंडस्ट्री से दूरी बना ली। फिल्मों से दूरी बनाने के बाद अनीता टीवी सीरियल्स में नजर आईं। इन सीरियल्स में 'माया', '24', 'तुम्हारी पाखी', 'एक था राजा एक थी रानी', 'ईना मीना डीका' शामिल है। अनीता अब 58 साल की हैं वहीं धर्मेंद्र 85 साल के हैं।