संतोष आनंद
बुलंदशहर के सिकंदराबाद में जन्मे संतोष आनंद को हिंदी सिनेमा में गीत लिखने का पहला मौका फिल्म निर्माता, निर्देशक मनोज कुमार ने फिल्म ‘पूरब और पश्चिम’ में दिया। उनके सुपरहिट गीतों में फिल्म ‘प्यासा सावन’ के गीत ‘तेरा साथ है तो मुझे क्या कमी है’, ‘मेघा रे मेघा रे मत परदेस जा रे..’ और फिल्म ‘क्रांति’ का गाना ‘जिंदगी की ना टूटे लड़ी प्यार कर ले घड़ी दो घड़ी’ जैसे गीत प्रमुख रहे हैं।