फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडियन आइडल 12: टीवी पर पहली बार म्यूजिकल रामायण, भक्तिभाव में डूबे नजर आए सभी कंटेस्टेंट

Fri, 16 Apr 2021 09:52 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
इंडियन आइडल 12 - फोटो : सोनी टीवी
इन दिनों नवरात्रि चल रही है और सभी भक्तिभाव में डूबे हुए हैं। टीवी पर भी नवरात्रि से जुड़े कार्यक्रम आ रहे हैं। मशहूर सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 12 में इस वीकेंड पर रामायण स्पेशल एपिसोड आने वाला है। इसका एक प्रोमो वीडियो सामने आया है जिसमें म्यूजिकल रामलीला का माहौल देखने को मिल रहा है। सिर्फ ये ही नहीं इसके लिए शो में भारत के सबसे फेमस सैंड आर्टिस्ट अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

2 of 5
इंडियन आइडल 12 - फोटो : सोशल मीडिया
इंडियन आइडल 12 में हमेशा ही एक खास एपिसोड देखने को मिलता है और आने वाले एपिसोड में रामायण का माहौल देखने को मिलेगा। शो में लेखक मनोज मुन्तिशर भी रामायण की कथा सुनाएंगे। इसके अलावा योग गुरु स्वामी रामदेव भी नजर आने वाले हैं। दर्शकों के लिए ये एपिसोड काफी मनोरंजन भरा होने वाला है।
विज्ञापन

3 of 5
इंडियन आइडल 12 - फोटो : सोनी टीवी
इंडियन आइडल 12 के इस राम नवमी एपिसोड के कई प्रोमो वीडियो सामने आ चुके हैं।आने वाले एपिसोड में सभी कंटेस्टेंट रामलीला से जुड़े गाने गाएंगे। निहाल, सयाली, दानिश, अरुणिता सभी कंटेस्टेंट भक्ति भाव में डूबे नजर आएंगे।





 

4 of 5
इंडियन आइडल 12 - फोटो : twitter: @SonyTV
अभी तक सामने आए वीडियो में अरुणिता और निहाल की परफॉरमेंस की झलक भी दिख गई है। हालांकि एक परफॉरमेंस का सभी दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और वो है दानिश की परफॉरमेंस। सबसे खास बात ये है कि शो के प्रोमो में मोहम्मद दानिश दमदार अंदाज में हनुमान चालीसा गाते नजर आ रहे हैं।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इंडियन आइडल 12 - फोटो : सोनी टीवी
दानिश की गायिकी हमेशा से सबकी पसंदीदा रही है ऐसे में उन्हें हनुमान चालीसा गाते हुए सुनना दर्शकों के लिए काफी शानदार होने वाला है। बता दें कि इंडियन आइडल में हर हफ्ते एक स्पेशल एपिसोड दिखाया जाता है। इसमें अभी तक नीतू कपूर, रेखा, जितेंद्र, एकता जैसे कई सेलेब्स शो का हिस्सा बन चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें