फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Idol 12: किशोर कुमार के बेटे अमित पर भड़के आदित्य नारायण, कहा- 'अगर वो शो में किसी बात से खुश नहीं थे तो...'

Thu, 13 May 2021 09:09 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आदित्य नारायण-अमित कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
सोनी टीवी का सबसे चर्चित रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल 12’ इस वक्त अपने एक एपिसोड की वजह से काफी चर्चा में है। दरअसल, पिछले वीकेंड के एपिसोड में किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार स्पेशल गेस्ट के रूप में नजर आए थे। एपिसोड को देखने के बाद सोशल मीडिया पर सिंगर नेहा कक्कड़ और हिमेश रेशमिया को यूजर्स ने काफी ट्रोल किया और कहा कि सभी ने किशोर कुमार जैसे दिग्गज गायक के गानों को खराब तरीके से पेश किया। अब शो के होस्ट आदित्य नारायण ने भी एक इंटरव्यू के दौरान इस बात पर अपना रिएक्शन दिया है।
विज्ञापन

2 of 5
आदित्य नारायण - फोटो : सोशल मीडिया
आदित्य ने कहा, ‘अमित जी की बात का पूरा सम्मान करते हुए कहना चाहता हूं कि किसी लेजेंड के लेगेसी को एक-दो घंटे में दिखाना आसान काम नहीं होता। लेकिन हम हमेशा इसे बेहतर बनाने की पूरी कोशिश करते हैं, वो भी इन हालातों में। इस महामारी के माहौल के बीच सीमित टीम, संसाधन और क्रू के साथ हम दमन में शूटिंग कर रहे हैं। लेकिन इन सबके बावजूद हम हर हफ्ते लोगों के कुछ न कुछ फ्रैश लाने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि बाकी चैनल को अपने पुराने एपिसोड्स ही चलाने पड़ रहे हैं।'
विज्ञापन

3 of 5
आदित्य नारायण - फोटो : instagram/adityanarayanofficial
आदित्य नारायण ने आगे कहा, 'अमित जी ने कई मौकों पर हमारे शो, कंटेस्टेंट्स और टीम की तारीफ की है। साथ ही उन्होंने तो वहां हमें किशोर दा से जुड़े कई पर्सनल किस्से और कहानियां सुनाए थे, हमने ये सब बहुत एंजॉय भी किया। अगर वो शो में किसी बात से खुश नहीं थे तो उन्हें शूटिंग के समय ही बोल देना चाहिए था। हमें ज्यादा खुशी तब होती अगर हम उनके इनपुट्स डालकर एपिसोड में कुछ बदलाव कर पाते।'

4 of 5
अमित कुमार - फोटो : Instagram
बता दें कि हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अमित कुमार ने कहा था कि, 'हां मैं जानता हूं एपिसोड को लेकर लोगों ने नाराजगी जाहिर की है। सच्चाई ये है कि कोई भी किशोर कुमार की तरह नहीं गा सकता। उनका व्यक्तित्व पहाड़ के जैसा ऊंचा था। आज की युवा पीढ़ी को उनके बारे में कुछ पता नहीं है। वो बस 'रूप तेरा मस्ताना' और 'आराधना' के बारे में जानते हैं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नेहा कक्कड़ और हिमेश रेशमिया - फोटो : Instagram
अमित कुमार आगे कहते हैं, 'मैंने वही किया जो मुझसे कहा गया था। मुझसे कहा गया सबकी तारीफ करनी है। मुझसे कहा गया जैसा भी गाएं उसको बढ़ावा देना है क्योंकि यह किशोर दा को ट्रिब्यूट है। मुझे लगा कि यह मेरे पिता को श्रद्धांजलि होगी। एक बार जब मैं वहां गया तो मैंने बस वही किया जो मुझसे कहा गया। मैंने उनसे कहा था कि वो मुझे पहले से स्क्रिप्ट का कुछ हिस्सा दे दें लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ।' बता दें, सिर्फ कंटेस्टेंट्स ने ही नहीं बल्कि सिंगर नेहा कक्कड़ और हिमेश रेशमिया ने भी किशोर दा के गाने गाए थे। जिसके बाद से उन्हें सोशल मीडिया पर भारी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें