भारत के एक्टर्स हॉलीवुड फिल्मों में ज्यादातर साउड रोल के लिए ही लिए जाते हैं। उनके कैरेक्टर भी स्टीरियोटिपिकल होते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कई ऐसे भारतीय निर्देशक हैं जिन्होंने हॉलीवुड में शानदार फिल्में बनाकर भारत का नाम बढ़ाया है। इन निर्देशकों का नाम उन लोगों में शामिल है जो फिल्म के मुनाफे के पीछे नहीं दौड़ते और न ही कला व रचनात्मकता से समझौता करते है। आइए जानते हैं कौन से हैं वो निर्देशक।
विज्ञापन
2 of 6
एम. नाईट श्यामलन
- फोटो : सोशल मीडिया
एम. नाईट श्यामलन
भारत के एक केंद्र शासित प्रदेश पुदुच्चेरी में जन्मे श्यामलन का संबंध भारत से है। उन्होंने 'दी सिक्सथ सेंस', 'अनब्रेकेबल', 'साइंस' जैसी फिल्में डायरेक्ट की हैं। 'दी सिक्सथ सेंस' ने उन्हें हॉलीवुड के बेहतरीन निर्देशकों की कतार में खड़ा कर दिया।
विज्ञापन
3 of 6
विधु विनोद चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
विधु विनोद चोपड़ा
फिल्म निर्माता विधु विनोद चोपड़ा (Vidhu Vinod Chopra) ने बॉलीवुड में कई शानदार फिल्में डायरेक्ट की हैं लेकिन क्या आप जानते हैं वह Broken Horses जैसी हॉलीवुड फिल्मों का डायरेक्शन भी कर चुके हैं। इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इस फिल्म की ‘अवतार’ और ‘टाइटैनिक’ फेम जेम्स कैमरून ने भी तारीफ की थी। 1979 में उनकी पहली और आखिरी डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट 'एन एनकाउंटर विद फेसेज' को ऑस्कर के लिए नामांकित किया गया था
4 of 6
मीरा नायर
- फोटो : सोशल मीडिया
मीरा नायर
डायरेक्टर मीरा नायर अपनी बेबाक राय के लिए जानी जाती हैं, जिसकी झलक उनकी फिल्मों में भी देखने को मिलती है। मीरा ने 'सलाम बॉम्बे' और 'मॉनसून वेडिंग' जैसी फिल्में बनाई हैं। 'सलाम बॉम्बे' भारत की ओर से ऑस्कर के लिए बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज कैटेगरी में भेजी गई दूसरी फिल्म थी। मीरा ने हॉलीवुड फिल्में जैसे Amelia, Queen of Katwe, The Namesake जैसी फिल्में डायरेक्ट की हैं।
विज्ञापन
5 of 6
शेखर कपूर
- फोटो : Twitter
शेखर कपूर
शेखर कपूर का नाम एक ऐसे फिल्म निर्देशक के रूप में शुमार किया जाता है जिन्होंने न सिर्फ बॉलीवुड में बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी खास पहचान बनायी है। उन्होंने 'द फोर फेदर्स', एलिजाबेथ-I जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है। इस फिल्म के पहले भाग को ऑस्कर्स में सात और दूसरे को दो नामांकन भी मिले। जिसमें से उन्होंने दो अवॉर्ड जीते। उसके अलावा उन्होंने 'द फोर फेदर्स', 'न्यू यॉर्क- आई लव यू' और 'पैसेज' जैसी फिल्में भी बनाई हैं।
गुरिंदर चड्ढा भारतीय मूल की ब्रिटिश फिल्म निर्देशक हैं। फिल्म निर्माता गुरिंदर चड्ढा अधिकतर अंतर्राष्ट्रीय कलाकारों के साथ ही फिल्में बनाती हैं। लेकिन गुरिंदर चड्ढा ने जेन ऑस्टेन के नॉवेल प्राइड एंड प्रेजुडिस पर फिल्म 'ब्राइड एंड प्रेजुडिस' (2004) बनाई, जिसमें ऐश्वर्या नजर आईं। इसके अलावा साल 2017 में उन्होंने ने हिस्टोरिकल ड्रामा फिल्म 'Viceroy's House' बनाई। इस फ़िल्म को कई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में दिखाया गया था और इसकी बहुत तारीफें हुई थीं।