फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय वायुसेना दिवस: राजेश खन्ना की आराधना से ऋतिक की फाइटर तक, फिल्में जिनमें दिखा लड़ाकू विमानों का पराक्रम

Thu, 08 Oct 2026 08:30 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Indian Air Force Day: भारतीय वायुसेना दिवस के मौके पर हम बॉलीवुड के उन कलाकारों के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने फिल्मों में वायु सेना अधिकारियों का किरदार निभाया है। इसके साथ ही जानें उन फिल्मों के बारे में जिन्में वायु सेना का पराक्रम देखने मिला।
विज्ञापन
1 of 11
कलाकारों ने परदे पर निभाया पायलट का किरदार - फोटो : अमर उजाला
हर साल 8 अक्तूबर को भारतीय वायु सेना दिवस मनाया जाता है। साल 1932 में इसी दिन भारतीय वायु सेना की स्थापना हुई थी। इस दिन को वायु सेना के योद्धाओं के साहस, अनुशासन और बलिदान को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है।
बॉलीवुड ने भी वायुसेना पर कई फिल्में बनाई हैं। कई कलाकारों ने वायु सेना के अधिकारियों के रोल किए हैं। इस खबर में हम उन कलाकारों के बारे में जानेंगे जिन्होंने वायु सेना के अधिकारियों का ऐसा किरदार निभाया कि यादगार बन गया।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
आराधना - फोटो : सोशल मीडिया
फ्लाइट लेफ्टिनेंट अरुण वर्मा/सूरज वर्मा- राजेश खन्ना (आराधना)
राजेश खन्ना की अदाकारी वाली फिल्म 'आराधना' साल 1969 में रिलीज हुई थी। इसमें उन्होंने डबल रोल किया था। एक अरुण कुमार सक्सेना और दूसरा सूरज प्रसाद सक्सेना। अरुण कुमार सक्सेना वायुसेना में अधिकारी होते हैं। उनकी गुपचुप शादी होती है। एक हादसे में उनका निधन हो जाता है। इसके बाद उनका बेटा सूरज प्रसाद सक्सेना अपने परिवार से जुड़ता है। यह संभवत: हिंदी में सिनेमा में पहली बार था जब किसी लीड हीरो ने वायु सेना अधिकारी का किरदार निभाया था।
विज्ञापन

3 of 11
बॉर्डर - फोटो : आईएमडीबी
विंग कमांडर एम. एस. बाजवा- जैकी श्रॉफ (बॉर्डर)
1997 में रिलीज हुई फिल्म 'बॉर्डर' 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान लोंगेवाला की लड़ाई पर आधारित थी। जब लोंगेवाला की चौकी पर तैनात भारतीय सैनिकों को पाकिस्तान के खिलाफ जंग में मदद की जरूरत होती है, तो एम. एस. बाजवा (जैकी श्रॉफ) वायुसेना के विमानों के जरिए सैनिकों की मदद के लिए पहुंचते हैं। 

4 of 11
वीर जारा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
स्क्वाड्रन लीडर वीर प्रताप सिंह- शाहरुख खान (वीर जारा)
साल 2004 में रिलीज हुई फिल्म 'वीर जारा' में शाहरुख खान के किरदार स्क्वाड्रन लीडर वीर प्रताप सिंह को खूब पसंद किया गया। अपनी ड्यूटी के दौरान वह पाकिस्तान से ताल्लुक रखने वाली जारा हयात खान (प्रीति जिंटा) की जान बचाते हैं। इसके बाद दोनों में प्यार होता है। फिल्म में शाहरुख खान को पाकिस्तान में 22 साल की जेल होती है। हालांकि, कहानी का अंत सुखद होता है।
 
विज्ञापन

5 of 11
रंग दे बसंती - फोटो : सोशल मीडिया
फ्लाइट लेफ्टिनेंट अजय राठौर- आर माधवन (रंग दे बसंती)
फिल्म 'रंग दे बसंती' (2006) में आर माधवन ने भारतीय वायुसेना के पायलट का किरदार निभाया है। एक प्लेन क्रैश में उनकी मौत हो जाती है। उनकी मौत पूरी फिल्म की कहानी को एक नया मोड़ देती है। शांति से प्रदर्शन करने वाले युवाओं का गुस्सा फूटता है। इसमें आमिर खान, सोहा अली खान, शर्मन जोशी, सिद्धार्थ और कुणाल कपूर ने अभिनय किया है।
विज्ञापन

6 of 11
शाहिद कपूर की फिल्म 'मौसम' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
एयरफोर्स अधिकारी हरिंदर सिंह- शाहिद कपूर (मौसम)
साल 2011 में रिलीज हुई इस फिल्म में शाहिद कपूर ने वायुसेना के लड़ाकू विमान के पायलट का किरदार निभाया था। इस फिल्म में शाहिद कपूर और सोनम कपूर के बीच एक प्रेम कहानी दिखाई गई है। उनकी कहानी बाबरी विध्वंस, कारगिल युद्ध और गुजरात दंगों जैसी घटनाओं से प्रभावित होती है।
विज्ञापन

7 of 11
गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल - फोटो : एक्स (ट्विटर)
पायलट गुंजन सक्सेना- जान्हवी कपूर (गुंजन सक्सेना)
बॉलीवुड में अभिनेत्रियों ने भी भारतीय वायुसेना की अधिकारी का किरदार निभाया है, इसमें जान्हवी कपूर का नाम शामिल है। 2020 में फिल्म 'गुंजन सक्सेना' में अभिनेत्री ने भारत की पहली महिला वायुसेना पायलटों में से एक गुंजन सक्सेना का किरदार निभाया था।

8 of 11
भुज- द प्राइड ऑफ इंडिया - फोटो : एक्स
स्क्वाड्रन लीडर विजय कार्णिक- अजय देवगन (भुज)
साल 2021 में रिलीज होने वाली इस फिल्म में अजय देवगन ने स्क्वाड्रन लीडर विजय कार्णिक का किरदार निभाया है। वह 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान गुजरात के भुज एयरबेस के प्रभारी होते हैं। फिल्म में दिखाया गया कि युद्ध के दौरान पाकिस्तानी बमबारी से भुज एयरबेस रनवे पूरी तरह से बर्बाद हो गया था। इस दौरान उन्होंने माधापुर गांव की 300 महिलाओं के साथ मिलकर 72 घंटों में रनवे दोबारा तैयार किया था।

9 of 11
तेजस - फोटो : सोशल मीडिया
पायलट तेजस गिल- कंगना रनौत (तेजस)
2023 में रिलीज हुई फिल्म 'तेजस' में कंगना रनौत ने तेजस गिल नाम की एक साहसी फाइटर पायलट का किरदार निभाया है। वह देश की रक्षा के लिए किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए तैयार रहती हैं। फिल्म में दिखाया गया है कि एक भारतीय जासूस को पाकिस्तान में पकड़ लिया जाता है। इसके बाद तेजस गिल उसे बचाने के खतरनाक मिशन का नेतृत्व करती हैं।

10 of 11
फाइटर - फोटो : सोशल मीडिया
स्क्वाड्रन लीडर शमशेर पठानिया- ऋतिक रोशन (फाइटर)
ऋतिक रोशन की अदाकारी वाली फिल्म 'फाइटर' 2024 में रिलीज हुई थी। इसमें ऋतिक रोशन ने एक ऐसे फाइटर पायलट का किरदार निभाया था जो थोड़ा बागी मिजाज के थे। वह पिछले मिशन में अपनी मंगेतर को खोने के गम से जूझते हैं। यह फिल्म भारतीय वायुसेना के बलिदान और देश प्रेम पर आधारित है। इसमें दीपिका पादुकोण ने भी फाइटर पायलट का किरदार निभाया था।
विज्ञापन

11 of 11
स्काई फोर्स रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
एयरफोर्स पायलट कुमार ओम आहूजा- अक्षय कुमार (स्काई फोर्स)
2025 में रिलीज हुई फिल्म 'स्काई फोर्स' में अक्षय कुमार ने विंग कमांडर कुमार ओम आहूजा का किरदार निभाया था। यह फिल्म साल 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है। इसमें भारतीय वायुसेना के साहसिक हवाई हमले को दिखाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें