फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Re Released Movies: 'तुम्बाड़' से लेकर 'सनम तेरी कसम' तक, भारत में जमकर कमाई करने वाली री-रिलीज फिल्में

Tue, 11 Feb 2025 04:55 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Re Released Movies: कई फिल्में सिनेमाघरों में अब तक फिर से वापसी कर चुकी हैं, जिन्हें दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है। इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई भी की है। 
विज्ञापन
1 of 6
री-रिलीज फिल्में - फोटो : अमर उजाला
बीते कुछ वर्षों में कई पुरानी फिल्मों ने एक बार फिर से सिनेमाघरों में वापसी की है, जिससे दर्शकों को अपनी पसंदीदा फिल्मों का जादू फिर से देखने का मौका मिला। इन री-रिलीज फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार कमाई की है और दर्शकों ने इन फिल्मों को देखकर पुरानी यादें ताजा करने का मौका दिया है। आइए जानते हैं भारत में अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली री-रिलीज फिल्मों के बारे में...
Uorfi Javed:  'मुझे नहीं लगता इसके लिए उन्हें जेल होनी चाहिए', विवाद के बीच समय रैना के बचाव में आईं उर्फी
विज्ञापन

2 of 6
तुम्बाड़ - फोटो : यूट्यूब
तुम्बाड़
साल 2018 की हॉरर-फैंटेसी थ्रिलर 'तुम्बाड़ जब पहली बार रिलीज हुई थी तब इसने उम्मीद के मुताबिक कमाई नहीं की थी। हालांकि, जब यह फिल्म दोबारा पर्दे पर आई तो इसने कमाल कर दिया। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 30.5 करोड़ रुपये की शानदार कमाई कर सभी को चौंका दिया।
Ranveer Allahbadia: रणवीर इलाहाबादिया के समर्थन में उतरीं राखी सावंत, कहा- उसे माफ कर दो
विज्ञापन

3 of 6
घिल्ली - फोटो : यूट्यूब
घिल्ली
तमिल एक्शन क्लासिक 'घिल्ली' 2004 में रिलीज हुई। उस समय फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। वहीं, जब यह फिल्म 20 बाद बाद फिर से रिलीज की गई तो इसने बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर से तहलका मचा दिया। दलपति विजय की इस फिल्म ने टिकट खिड़की पर  24.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

4 of 6
'सनम तेरी कसम' - फोटो : सोशल मीडिया
सनम तेरी कसम
साल 2016 की रोमांटिक ड्रामा 'सनम तेरी कसम' ने अपनी इमोशनल कहानी से बहुत से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। इस फिल्म को 2025 के वैलेंटाइन वीक के मौके पर रिलीज किया गया और इसने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। फिल्म ने महज चार दिनों में 18.5 करोड़ रुपये की कमाई कर बड़ा कारनामा कर दिखाया है। 
विज्ञापन

5 of 6
फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' - फोटो : सोशल मीडिया
ये जवानी है दीवानी
रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की सुपरहिट फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' 2013 में बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। आज भी यह फिल्म लोगों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। री-रिलीज होने के बाद यह फिल्म एक हफ्ते में 12.15 करोड़ रुपये की कमाई करने में सफल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शोले - फोटो : सोशल मीडिया
शोले
रमेश सिप्पी की फिल्म 'शोले' (1975) बॉलीवुड की सबसे प्रतिष्ठित फिल्मों में से एक मानी जाती है। री-रिलीज होने पर फिल्म ने 15.5 करोड़ की कमाई की, जो यह साबित करता है कि जय और वीरू की कहानी आज भी दर्शकों के दिलों पर राज करती है।

री-रिलीज फिल्मों के कलेक्शन
फिल्म         ओरिजनल कलेक्शन (रु)  री-रिलीज कलेक्शन (रु)
तुम्बाड़                     13.57 करोड़        30.5 करोड़
घिल्ली       50 करोड़      24.24 करोड़
सनम तेरी कसम  9.11 करोड़  18.5 करोड़*
ये जवानी है दीवानी 188.57 करोड़ 12.15 करोड़
शोले                            35 करोड़ 15.5 करोड़

*सिनेमाघरों में प्रदर्शन जारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें