इंदर कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
पल्लवी ने अपने इस लंबे पोस्ट में एक सवाल भी उठाया है। उन्होंने लिखा है कि आखिर इन बड़े लोगों को हुनर की मदद करने में क्या परेशानी है? उन्हें किस बात का डर है? उन्होंने लिखा, 'हम बस यही कह सकते हैं, ये बुरे इंसान हैं, जो अच्छे होने का दिखावा करते हैं। वंशवाद पर रोक लगनी चाहिए। लोग मर रहे हैं और ये बड़े लोग अब भी इसके प्रभाव को नहीं समझ रहे हैं। सरकार को ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। 'इंदर कुमार को हिंदी सिनेमा में 'गजगामिनी' और 'खिलाड़ियों का खिलाड़ी' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। उन्होंने दबंग अभिनेता सलमान खान के साथ उनकी हिट फिल्म 'वांटेड' में भी उनके दोस्त का किरदार निभाया है। इसके वह अलावा सलमान के साथ 'तुमको ना भूल पाएंगे' और 'कहीं प्यार ना हो जाए' जैसे फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं।