इंदर कुमार
इंडस्ट्री हो या जिंदगी ये किसी के लिए रुकती नहीं। जिन तीन सालों में इंदर को बेडरेस्ट करना पड़ा उसमें इंडस्ट्री में नए चेहरे आ गए और धीरे धीरे लोग उन्हें भूलने लगे। उन्होंने बताया था कि, 'डॉक्टर ने कहा था कि मैं अपने पैरों पर खड़ा हो पाऊंगा, इसके उम्मीद कम है।' इसके बाद इंदर रेप के आरोप में गिरफ्तार कर लिए गए थे। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था, 'जब मुझे अरेस्ट किया गया था मेरी बेटी बीमार पड़ गई थी। मेरी पत्नी पल्लवी ने कई लोगों से गुजारिश की कि वो मेरी जमानत करवा दें लेकिन कोई आगे नहीं आया।'