सलमान खान के कोस्टार रहे इंदर कुमार की आज बर्थ एनिवर्सरी है । जुलाई 2017 में इंदर का हार्ट अटैक से निधन हो गया था । इंदर ने अपने करियर की शुरुआत 1996 में फिल्म 'मासूम' से की थी । इसके बाद इंदर कई फिल्मों में नजर आए लेकिन कभी सोलो हिट नहीं दे पाए । फिर इंदर सेकंड लीड बन फिल्मों में रोल करने लगे । उनके करियर में एक समय ऐसा भी आया जब उन्हें काम मिलना बंद हो गया । आखिरी दिनों में इंदर के पास काम नहीं था ।
विज्ञापन
2 of 7
inder kumar
आज इंदर के जन्मदिन पर आपको एक एेसा किस्सा बताते हैं जिसने उनका करियर बर्बाद कर दिया था । इंदर, सलमान खान के बेहद करीब थे। इंदर के मुश्किल दौर में सलमान ने ही उनकी मदद की थी। कुछ फिल्मों में लीड एक्टर के तौर पर काम करने वाले इंदर की फिल्में फ्लॉप रहीं। जब इंदर लीड हीरो के तौर पर नहीं चले तो उन्हें मजबूरन सपोर्टिंग हीरो के रोल करने पड़े। स्टार बनने के लिए इंदर ने काफी मेहनत की लेकिन ऐसा हो नहीं पाया ।
विज्ञापन
3 of 7
इंदर कुमार
फिल्म 'मसीहा' के एक सीन ने इंदर का करियर पूरी तरह बर्बाद कर दिया था । डायरेक्टर पार्थो घोष की इस फिल्म में इंदर सुनील शेट्टी के साथ काम कर रहे थे। फिल्म में हेलीकॉप्टर का एक सीन था। इंदर हेलीकॉप्टर से खुद ही स्टंट कर रहे थे। अचानक इंदर उड़ते हुए हेलीकॉप्टर से नीचे गिर पड़े। उन्हें गहरी चोट आई । डॉक्टर ने उन्हें तीन साल तक बेड रेस्ट के लिए कहा।
तीन साल तक इंदर फिल्मों से दूर रहे । इन तीन सालों में ही इंदर का करियर बर्बाद हो गया। साल 2004 में टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में इंदर ने कहा था, 'शूटिंग के दौरान मैं हेलीकॉप्टर से गिर गया था। डॉक्टर ने मुझे तीन साल का बेड रेस्ट बोला था।डॉक्टर ने कहा था कि मैं अपने पैरों पर खड़ा हो पाऊंगा, इसकी उम्मीद कम है।'
विज्ञापन
5 of 7
इंदर कुमार
इसके बाद इंदर पर एक बड़ा आरोप लगा । रेप के आरोप में उन्हें अरेस्ट कर लिया गया। उन्होंने मिड डे को दिए एक इंटरव्यू में कहा था, 'जब मुझे अरेस्ट किया गया था मेरी बेटी बीमार पड़ गई थी। मेरी पत्नी पल्लवी ने कई लोगों से गुजारिश की कि वो मेरी बेल करवा दें। लेकिन कोई आगे नहीं आया।'
विज्ञापन
6 of 7
इंदर कुमार
इंदर आगे कहते हैं 'मेरे पास इतने पैसे भी नहीं थे कि मैं किराए पर एक घर ले सकूं। मेरा सामान गोदाम में पड़ा था और हम एक दोस्त के घर पर रह रहे थे। सिर्फ एक शख्स उस वक्त हमारे साथ खड़ी थीं, वो हैं डॉली बिंद्रा। उनके अलावा फिल्म इंडस्ट्री से किसी ने मुझे एक फोन भी नहीं किया' । इस केस के चलते इंदर के सारे पैसे खत्म हो गए थे।
एक इंटरव्यू में इंदर ने बताया था, 'मेरे पास बैंक में एक पैसा भी नहीं बचा था। वकीलों की फीस देने के लिए हमने अपनी कार बेच दी थी।' खबर ये भी आई थी कि इंदर को बिग बॉस का ऑफर आया था। लेकिन सलमान खान ने उन्हें बिग बॉस में आने से मना कर दिया था। क्योंकि सलमान को उनकी हेल्थ कंडिशन के बारे में पता था। आर्थिक तंगी से जूझ रहे इंदर ने सलमान पर भरोसा किया था और ये ऑफर ठुकरा दिया था।