फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Independence Day 2020: देशभक्ति शोज प्रसारित करने में टीवी भी नहीं रहा पीछे, आप भी देखें ये पांच सीरियल

Sat, 15 Aug 2020 07:02 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
आरोहण, फौजी - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय टेलीविजन पर ज्यादातर सास बहू सीरियल्स का ही कब्जा रहा है। हालांकि 80 और 90 के दशक में टीवी पर देशभक्ति से प्रेरित कई कार्यक्रमों का भी प्रसारण हुआ। इन सीरियल में जिन कलाकारों ने काम किया था, उनमें बहुत से आज इंडस्ट्री के बड़े नामों में शुमार हैं। चलिए हम आपको टीवी के ऐसे ही पांच शोज के बारे में बताते हैं जो देशभक्ति के इर्द गिर्द बुने गए। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
फौजी - फोटो : सोशल मीडिया
फौजी
शाहरुख खान ने सीरियल 'फौजी' से डेब्यू किया था। सीरियल का प्रसारण 1989 में दूरदर्शन पर हुआ था। इसका निर्देशन राज कुमार कपूर ने किया था। सीरियल की कहानी इंडियन आर्मी कमांडो रेजिमेंट की ट्रेनिंग पर आधारित थी।
विज्ञापन

3 of 6
सी हॉक्स - फोटो : सोशल मीडिया
सी हॉक्स
90 के दशक के आखिर में डीडी मेट्रो पर सी हॉक्स का प्रसारण हुआ। इसमें ओम पुरी, आर माधवन, निक्की अनेजा, मिलिंद सोमन, अनूप सोनी, सिमोन सिंह और मनोज पाहवा की मुख्य भूमिका थी। करीब एक साल तक यह सीरियल नंबर वन की पोजिशन पर था। सीरियल का निर्देशन अनुभव सिन्हा ने किया था। इसकी शूटिंग मुंबई, गोवा, दमन और मॉरिशस में की गई थी।

4 of 6
आरोहण - फोटो : सोशल मीडिया
आरोहण
दूरदर्शन पर प्रसारित सीरियल 'आरोहण' को पल्लवी जोशी ने प्रोड्यूस किया था। सीरियल में उन्होंने निकिता सचदेव का मुख्य किरदार भी निभाया। इसमें महिलाओं के इंडियन नेवी को ज्वाइन करने की कहानी दिखाई गई थी। पल्लवी जोशी के अलावा सीरियल में शेफाली शाह, अंजू महेंद्रू, सत्येन कप्पू, अमित बहल, अरुण बाली और हर्ष छाया अहम किरदार में थे। इसके साथ ही अभिनेता आर माधवन कैमियो रोल में दिखे थे।
विज्ञापन

5 of 6
समंदर - फोटो : सोशल मीडिया
समंदर
1995-96 में सीरियल 'समंदर' दूरदर्शन पर दिखाया गया। इसे विंग कमांडर अनूप सिंह बेदी (रिटायर्ड) ने प्रोड्यूस किया। सीरियल में विनीता मलिक, समीर सोनी, गिरीश मलिक और अमन वर्मा थे। खास बात ये है कि इसमें इंडियन नेवी के अधिकारियों ने भी स्पेशल अपीयरेंस दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सारा आकाश - फोटो : सोशल मीडिया
सारा आकाश
स्टार प्लस पर सीरियल 'सारा आकाश' का प्रसारण साल 2003 से 2005 तक हुआ। इसकी कहानी भी इंडियन नेवी पर ही आधारित थी। सीरियल में सई देवधर, शक्ति आनंद, सोनल सहगल, किरण कुमार, परमीत सेठी, अनुज सक्सेना सहित अन्य कलाकार थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें