फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किरण खेर ही नहीं इन 6 एक्ट्रेस ने भी राजनीति में कमाया खूब नाम, एक तो कई बार बनीं मुख्यमंत्री

Tue, 11 Jun 2019 08:42 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
किरण खेर (फाइल फोटो)
14 जून को किरण खेर अपना बर्थडे सेलिब्रेट करती हैं। किरण खेर बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर की पत्नी हैं। हालांकि अनुपम से किरण की दूसरी शादी से जबकि पहले पति से उनका तलाक हो गया था। किरण खेर न सिर्फ एक अच्छी एक्ट्रेस हैं बल्कि एक अच्छी राजनेता भी। वीर-जारा, देवदास और रंग दे बसंती जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं अभिनेत्री किरण खेर भी काफी समय से राजनीतिक में सक्रिय रहती हैं। 2019 लोकसभा चुनाव में भी किरण खेर चंडीगढ़ से चुनावी मैदान में उतरीं और बीजेपी के टिकट पर जीत हासिल की। किरण खेर को कुल 50.64 प्रतिशत वोट मिले। दरअसल किरण खेर अकेली ऐसी अभिनेत्री नहीं हैं जो राजनीति में रहीं। एक नजर उन 5 एक्ट्रेसेस पर जो राजनीति में भी नजर आईं...
विज्ञापन

2 of 7
hema malini - फोटो : Twitter
हेमा मालिनी 
बॉलीवुड एक्ट्रेस हेमा मालिनी का एक सफल फिल्मी करियर तो रहा ही साथ ही उन्होंने राजनीति के क्षेत्र में खूब नाम कमाया। उन्होंने साल 2004 में बीजेपी ज्वाइन किया। आज वह न केवल राजनीति की सफल महिलाओं में से एक हैं बल्कि मथुरा की सांसद भी हैं। गौरतलब है कि हेमा ने न सिर्फ 2014 का लोकसभा चुनाव जीता था बल्कि 2019 में भी जीत दर्ज की।
विज्ञापन

3 of 7
Smriti Irani - फोटो : file photo
स्मृति ईरानी
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में तुलसी का किरदार निभाकर घर-घर में मशहूर हुईं स्मृति ईरानी वर्तमान समय में मोदी सरकार में मंत्री हैं। राजनीति में आने के बाद स्मृति ने अभिनय के क्षेत्र से दूरी बना ली है। गौरतलब है कि 2019 लोकसभा चुनाव में यूपी की अमेठी सीट से स्मृति ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को हराया है।

4 of 7
Rekha - फोटो : voot
रेखा
खूबसरत एक्ट्रेस में से एक रेखा राजनीति में अपना सिक्का जमा चुकी हैं। रेखा ने साल 2012 में राजनीति में कदम रखा और कांग्रेस की ओर से राज्यसभा सदस्य बन गईं। राजनीति में आने के बाद भी रेखा ने फिल्में करनी नहीं छोड़ी और आज भी वो कुछ फिल्मों में दिखाई देती हैं।
विज्ञापन

5 of 7
गुल पनाग - फोटो : Instagram
गुल पनाग
साल 2003 में आई फिल्म धूप से डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस गुल पनाग राजनीति में भी कदम रख चुकी हैं। साल 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में वो आम आदमी पार्टी की ओर से चंडीगढ़ से चुनाव लड़ीं लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव लड़ने वाली गुल पनाग पहली मिस इंडिया हैं।
विज्ञापन

6 of 7
Jaya Bachchan - फोटो : social media
जया बच्चन
बॉलीवुड में फिल्म गुड्डी से अलग पहचान बनाने वालीं जया बच्चन अब फिल्में कम ही करती हैं। एक सफल करियर के बाद वो समाजवादी पार्टी से जुड़ गईं। बता दें कि संसद में बहस के दौरान जया बच्चन बेहद सक्रियता से हिस्सा लेती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Jayalalitha
जयललिता
साल 1956 में बनी फिल्म वेननीरा अदाई से सिनेमा जगत में डेब्यू करने वालीं जयललिता ने सीएम बनने तक का सफर तय किया। जयललिता ऐसी एक्ट्रेस हैं जो सीएम की कुर्सी तक पहुंची। वो तमिलनाडु की 6 बार मुख्यमंत्री बनीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें