फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'भारत' में बंपर कामयाबी के बाद क्या शादी करने वाली हैं कटरीना, ब्राइडल लुक में वायरल हुईं तस्वीरें

Tue, 11 Jun 2019 08:17 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कटरीना कैफ - फोटो : instagram
सलमान खान और कटरीना कैफ अभिनीत फिल्म 'भारत' को अच्छी ओपनिंग मिली। फिल्म दर्शकों बेहद पसंद आ रही है। फिल्म ईद (5जून) के मौके पर रिलीज हुई थी। इधर, फिल्म में कटरीना के अभिनय की भी तारीफ की जा रही है। फिल्म के अलावा कटरीना अपने ग्लैमरस लुक के लिए भी जानी जाती हैं। फिल्म प्रमोशन के दौरान भी कटरीना का लुक देखते ही बन रहा था।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
katrina kaif - फोटो : Twitter
बता दें कि हाल ही में अभिनेत्री की एक ब्राइडल लुक तस्वीर सोशल मीडिया पर आई है। इस तस्वीर में अभिनेत्री एक दुल्हन बनी खड़ी हैं जिसमें वह बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। खबर है कि अभिनेत्री का यह लुक फिल्म 'भारत' के लिए तैयार किया गया था।   
विज्ञापन

3 of 5
salman khan, katrina kaif - फोटो : social media
दरअसल, फिल्म भारत में कटरीना ने एक सीन में सलमान संग शादी करने के लिए कैथोलिक ब्राइड का लुक अपनाया था। इस लुक में कटरीना ने सफेद रंग का गाउन पहना हुआ है जिसे डिजाइनर एशले रेबेलो ने डिजाइन किया है। खास बात यह है कि एशले रेबेलो सलमान खान के पर्सनल डिजाइनर हैं। गाउन के साथ कटरीना बेहद साधारण मेकअप में दिख रही हैं। देखा जाए तो कटरीना इस तस्वीर में एक सजी-सजाई दुल्हन लग रही हैं। 

4 of 5
Katrina kaif - फोटो : Twitter
गौरतलब है कि कटरीना कैफ और सलमान खान की फिल्म 'भारत' ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक करीब 160 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इस फिल्म के शानदार प्रदर्शन के बाद अब कटरीना बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार संग रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'सूर्यवंशी' में नजर आएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Katrina Kaif, Akshay Kumar - फोटो : social media
फिल्म 'सूर्यवंशी' अगले साल (2020) 22 मई को रिलीज होगी। फिल्म के निर्माता करण जौहर हैं। हाल ही में फिल्म से जुड़े अक्षय के स्टंट सीन की कुछ तस्वीरें सामने आई थीं। जिसमें वह एक में बाइक तो दूसरे में हैलीकॉप्टर पर खतरनाक स्टंट सीन कर रहे थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें