फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से पहले मिली बड़ी खुशखबरी, दीपिका पादुकोण के ब्वॉयफ्रेंड के नाम से चलेगी ट्रेन

Sat, 28 Apr 2018 01:39 PM IST
एंंटरटेनमेंंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
ranveer singh switzerland
पिछले काफी समय से रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी की चर्चा तेज है। दोनों एक्टर पिछले पांच सालों से रिलेशनशिप में हैं। हाल ही में दोनों के मुंबई में घर लेने की खबरे भी सामने आईं थी। इस बीच दोनों के लिए बड़ी खुशखबरी है। जल्दी ही स्विट्जरलैंड की पटरियों पर रणवीर सिंह के नाम से ट्रेन दौड़ेगी। इतना ही नहीं इस ट्रेन का नाम होगा 'रणवीर ऑन टूर'। स्विस टूरिज्म ने यह फैसला रणवीर की लोकप्रियता को ध्यान में रखते हुए लिया है।
विज्ञापन

2 of 4
ranveer singh switzerland
खबर है कि स्विस टूरिज्म डिपार्टमेंट ने रणवीर के सम्मान में जल्द ही उनके नाम से एक खास ट्रेन चलाने का ऐलान किया है। इस सम्मान को पाने वाले रणवीर पहले अभिनेता हैं। आपको बता दें कि रणवीर स्विटजरलैंड टूरिज्म के आधिकारिक ब्रैंड ऐंबेसडर हैं। स्विट्जरलैंड में उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है। उनकी फिल्में वहां काफी धमाल मचाती हैं। उनके फैंस को उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है। 
विज्ञापन

3 of 4
ranveer singh switzerland
बता दें, रणवीर इन दिनों स्विट्जरलैंड की सैर पर हैं। स्विट्जरलैंड उनके दिल के बहुत करीब है। पिछले साल भी मार्च में छुट्टियां बिताने के लिए रणवीर स्विट्जरलैंड पहुंचे थें। जहां बर्फ की वादियों का मजा लेते हुए रणवीर ने एक वीडियो पोस्ट किया था। 
विज्ञापन

4 of 4
ranveer singh switzerland
हाल ही में रणवीर ने एक इंटरव्यू में कहा था, 'स्विट्जरलैंड.. यह मेरे मन का देश है। आप यहां कितनी बार भी जाएं, आप वहां कुछ नया ही पाएंगे। इस बार मैं लेक जेनेवा क्षेत्र का दौरा कर रहा हूं। यह हिस्सा स्विट्जरलैंड का छिपा नगीना है, मैं जिसे खोजने का इंतजार नहीं कर सकता।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें