सोनम कपूर की शादी को लेकर परिवार की तरफ से भले ही कोई बयान ना आया हो लेकिन तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही हैं । शादी 8 मई को है । इससे पहले सोनम के घर को दुल्हन की तरह सजाया जा चुका है । जिसकी तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं ।
विज्ञापन
2 of 6
सोनम का घर
शुक्रवार शाम को सोनम के घर पर मेहमान पहुंचने भी शुरू हो गए । इसमें करण जौहर, मोहित मारवाह, अंशुला कपूर, फराह खान, जाह्नवी कपूर और बोनी कपूर शामिल हैं । वहीं सोनम की मां सुनीता कपूर ने शादी की पूरी जिम्मेदारी उठा रखी है ।
विज्ञापन
3 of 6
जाह्नवी कपूर
सोनम के घर से एक वीडियो भी सामने आया है । जिसमें सुनीता घर के बाहर खड़े होकर सजावट करवा रही हैं । खबरों की मानें तो सोनम की शादी उनकी आंटी के बंगलो से हो सकती है । 55 हजार स्क्वायर फुट में फैले इस बंगलो की कीमत 70 करोड़ रुपए बताई जा रही है ।
7 मई को हल्दी, मेहंदी और संगीत की रस्म के बाद 8 मई को शादी होगी । इसके बाद दिल्ली में एक ग्रांड रिसेप्शन दिया जाएगा । ये रिसेप्शन आनंद आहूजा के परिवार की ओर से रखा जाएगा । आनंद का होमटाउन दिल्ली है ।
विज्ञापन
5 of 6
फराह खान
खबरों की मानें तो सोनम की शादी के इनविटेशन कार्ड नहीं छपे हैं । सोनम और आनंद का मानना है कि वेडिंग कार्ड छापने में पेपर की बहुत बर्बादी होती है । कार्ड की जगह ई-इनवाइट तैयार करवाया गया है । जिसे सभी गेस्ट को भेजा गया । खास दोस्तों को फोन कर इनवाइट किया गया है ।
वहीं संगीत सेरेमनी में जाह्नवी अपनी मां के दो गानों पर डांस करेंगी । इसमें 'मेरे हाथों में नौ-नौ चूड़ियां' शामिल है । पूरा संगीत फराह खान कोरियोग्राफ कर रही हैं । अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह 'माई नेम इज लखन' गाने पर डांस करेंगे ।