बॉलीवुड की मशहूर जोड़ी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक महीने पहले ही पेरेंट्स बने हैं। आलिया ने बेटी को जन्म दिया और इसके साथ ही रणवीर और आलिया की जिन्दगी में कई तरह के बदलाव आएं। पिता बनने के बाद इंसान की जिन्दगी में बहुत कुछ बदल जाता है, जाहिर है यह बात अब रणबीर कपूर ने भी महसूस की है। रणबीर कपूर ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अपने पिता बनने के बाद के अनुभव साझा किए और इसी के साथ उन्होंने यह भी बताया की वह खुद को लेकर इनसिक्योर महसूस करते हैं। रणवीर ने खुद इस बात का खुलासा रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में किया।