बॉलीवुड के बेहतरीन निर्देशकों में गिने जाने वाले इम्तियाज अली का जन्म 16 जून 1971 को हुआ था। इम्तियाज का जन्म झारखंड के जमशेदपुर में हुआ। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कदम तो इम्तियाज ने अभिनेता बनने के लिए किया था। लेकिन वो निर्देशक बन गए। इम्तियाज की पहली फिल्म थी 'सोचा ना था'। इस फिल्म ने बॉलीवुड में कुछ खास कमाल नहीं दिखाया। इम्तियाज की किस्मत बदली साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म 'जब वी मेट' से। इस फिल्म के बाद से इम्तियाज ने अपने करियर में लगातार सफलता हासिल की। इम्तियाज के जन्मदिन पर आपको भी बताते हैं उनके करियर मेंमील का पत्थर साबित हुईं पांच फिल्मों के बारे में...