फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Imran Khan: अपनी गर्लफ्रेंड लेखा वाशिंगटन के साथ मूवी डेट पर दिखे इमरान खान, पैपराजी को मुस्कुराते हुए दिए पोज

Sat, 09 Nov 2024 11:45 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Imran Khan: इमरान खान और उनकी गर्लफ्रेंड लेखा वाशिंगटन एक-दूसरे का हाथ थामे और मूवी डेट के बाद मुस्कुराते हुए नजर आए। उनका यह प्यारा वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
 
विज्ञापन
1 of 5
इमरान खान-लेखा वाशिंगटन - फोटो : सोशल मीडिया
इमरान खान फिस से बॉलीवुड में वापसी कर रहे हैं और उनके वापस लौटने से उनके प्रशंसक काफी उत्साहित हैं। इमरान के प्रशंसक उनके करियर के साथ ही उनके निजी जिंदगी के लिए काफी खुश हैं। हाल ही में, उन्हें और उनकी गर्लफ्रेंड लेखा वाशिंगटन को मूवी डेट के बाद एक साथ देखा गया। दोनों एक-साथ बेहद खुश नजर आए। दोनों ने पैपराजी को जमकर पोज दिए।
 
विज्ञापन

2 of 5
इमरान खान-लेखा वाशिंगटन - फोटो : सोशल मीडिया
इमरान खान और उनकी गर्लफ्रेंड लेखा वाशिंगटन का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों को मूवी डेट के दौरान स्पॉट किया गया। ख्वाबों का झमेला की स्क्रीनिंग से बाहर निकलते हुए दोनों को पैपराजी ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। अब दोनों का यह प्यारा वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
 
विज्ञापन

3 of 5
इमरान खान-लेखा वाशिंगटन - फोटो : सोशल मीडिया
इमरान ब्लैक टी-शर्ट, डेनिम जींस और ब्राउन जैकेट में बेहद स्टाइलिश लग रहे थे, जिसे क्रिस्प व्हाइट स्नीकर्स के साथ पेयर किया गया था। दूसरी ओर, लेखा ने अपने ठाठ वाले लुक से सबका ध्यान अपनी ओर खींचा, उन्होंने ब्लैक क्रॉप टॉप और रैप स्कर्ट पहनी थी, जिसमें उनका बेदाग स्टाइल देखने को मिला।
Netflix: नेटफ्लिक्स की सबसे ज्यादा पसंदीदा सीरीज है हीरामंडी, मिले 15 मिलियन व्यूज,जानें बाकी फिल्मों का हाल

 

4 of 5
इमरान खान-लेखा वाशिंगटन - फोटो : सोशल मीडिया
यह जोड़ा पैपराजी को देखकर मुस्कुराता हुआ बेहद खुश नजर आया। इमरान ने अपनी कथिक गर्लफ्रेंड लेखा का प्यार से उनका हाथ पकड़ा हुआ था, जबकि लेखा इस दौरान उन्हें प्यार भरी आंखों से देखती दिखीं। दोनों ने परफेक्ट तस्वीरों के लिए पोज दिए, जिससे वहां परर मौजूद हर कोई उनकी बेमिसाल केमिस्ट्री से हैरान रह गया।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इमरान खान-लेखा वाशिंगटन - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अभिनेता ने हाल ही में लेखा वाशिंगटन के साथ अपने रिश्ते पर चर्चा की, उन्होंने खुलासा किया कि अवंतिका मलिक से तलाक के बाद पांच साल तक अकेले रहने के बाद, अब वह उनके साथ रहने की तैयारी कर रहे हैं। इमरान खान ने इससे पहले 2011 में अवंतिका मलिक से शादी की थी, लेकिन 2019 में दोनों का तलाक हो गया। उनकी एक बेटी इमारा है। 2019 में उनके अलग होने की अफवाहें फैलने लगीं, हालांकि ना तो इमरान और ना ही अवंतिका ने सार्वजनिक रूप से इस पर कोई टिप्पणी की। अगले साल ही रिपोर्ट्स में पुष्टि हुई कि जोड़े ने अलग होने का फैसला किया है।
Ram Narayan Passed Away: मशहूर सारंगी वादक राम नारायण का 96 साल में निधन, दुनियाभर में बनाई पहचान
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें