फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत की GDP को लेकर उर्मिला मातोंडकर ने सरकार पर किया कटाक्ष, कही ये बात

Wed, 14 Oct 2020 07:32 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
उर्मिला मातोंडकर (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram
भारत इस वक्त आर्थिक रूप से अपने बुरे दौर से गुजर रहा है। इस बात का दावा अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की ताजा रिपोर्ट में किया गया है। आईएमएफ की रिपोर्ट के मुताबिक प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के मामले में बांग्लादेश भारत को पीछे छोड़कर आगे निकलने को तैयार है। आईएमएफ की इस रिपोर्ट की चारों ओर चर्चा हो रही है। 
विज्ञापन

2 of 5
उर्मिला मातोंडकर - फोटो : instagram/urmilamatondkarofficial
बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने भी आईएमएफ की रिपोर्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। खराब अर्थव्यवस्था के लिए अभिनेत्री ने सोशल मीडिया के जरिए सरकार पर कटाक्ष किया है। उर्मिला मातोंडकर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर अपनी राय भी रखती रहती हैं। जीडीपी को लेकर उर्मिला मातोंडकर ने सरकार पर कटाक्ष करते हुए तनिष्क विवाद का भी जिक्र किया है।
विज्ञापन

3 of 5
उर्मिला मातोंडकर - फोटो : instagram/urmilamatondkarofficial
उर्मिला मातोंडकर ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष, यानी आईएमएफ ने अनुमान लगाया है कि प्रति व्यक्ति जीडीपी के मामले में बांग्लादेश भारत को पीछे छोड़ने के नजदीक पहुंच गया है, पर हमें क्या, हम तनिष्क माफी मांग और सेक्युलरिज्म के मायने निकालने में व्यस्त रहते हैं, जयहिंद।' 
 

4 of 5
उर्मिला मातोंडकर - फोटो : instagram/urmilamatondkarofficial
सोशल मीडिया पर उर्मिला मातोंडकर का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेत्री के कई फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स कमेंट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। बात करें अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की ताजा रिपोर्ट की तो चालू वित्त वर्ष में भारत की प्रति व्यक्ति जीडीपी में 10.3 फीसदी की गिरावट आएगी। आईएमएफ के अनुसार अगर ऐसा होता है, तो प्रति व्यक्ति जीडीपी के मामले में भारत बांग्लादेश से भी नीचे आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आईएमएफ की मुख्य अर्थशास्त्री गीता गोपीनाथ - फोटो : PTI
चालू वित्त वर्ष के दौरान भारत की प्रति व्यक्ति जीडीपी 1,877 (करीब 1,37,594 रुपये) डॉलर रह जाएगी। वहीं पड़ोसी देश बांग्लादेश की प्रति व्यक्ति जीडीपी 2020 में चार फीसदी बढ़कर 1,888 डॉलर (करीब 1,38,400 रुपये) पहुंच सकती है। इस साल भारतीय अर्थव्यवस्था में 10.3 फीसदी की गिरावट का अनुमान जताया है। साथ ही कहा है कि अगले साल भारतीय अर्थव्यवस्था में संभवत: 8.8 प्रतिशत की जोरदार बढ़त दर्ज की जाएगी।

पढ़ें: मैला ढोने वालों के लिए अमिताभ बच्चन ने लिया संकल्प, कहा- 'इसकी वजह से सैकड़ों लोग मरते हैं'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें