फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैला ढोने वालों के लिए अमिताभ बच्चन ने लिया संकल्प, कहा- 'इसकी वजह से सैकड़ों लोग मरते हैं'

Wed, 14 Oct 2020 06:47 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : Tumblr: @srbachchan
बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन फिल्मों के अलावा सामाजिक कामों में योगदान देने के लिए भी हमेशा चर्चा में रहते हैं। वह सामाजिक-देशहित जैसे कई बड़े अभियानों और मुहिम का हिस्सा रह चुके हैं। अब अमिताभ बच्चन ने मैला ढोने वालों के लिए अभियान चलाने वालों की मुहिम से जुड़ने का संकल्प लिया है। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी। 
विज्ञापन

2 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : twitter@SrBachchan
अमिताभ बच्चन ने हाथ से मैला ढोना वाले के लिए खास मुहिम शुरू की है। उनका मानना है कि हाथ से मैला ढोना एक असंवैधानिक परंपरा है। बिग बी ने कहा है कि समाज की इस असंवैधानिक प्रथा को जड़ से खत्म करने के लिए उन्होंने हाथ से मैला ढोने वालों की  मदद की मुहिम में योगदान करने का संकल्प लिया है। यह बात उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए कही है। 
विज्ञापन

3 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : Tumblr: @srbachchan
अमिताभ बच्चन ने अपने ट्वीट में लिखा, 'दिन भर की घटनाएं आपको शब्दों से परे ले जाती हैं। आज की रात ऐसा ही एक दिन है। हाथ से मैला उठाना एक असंवैधानिक और गैरकानूनी काम है। अभी तक यह मौजूद है और लोग काम करते हैं। उन्हें अमानवीय अस्तित्व का सामना करना पड़ता है। उस किसी भी अभियान में शामिल होऊंगा जो उनके लाभ के लिए काम करता है, मेरा संकल्प'।
 

4 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : instagram/amitabhbachchan
यह बात अमिताभ बच्चन ने मंगलवार रात अपने ट्वीट में लिखी। सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्चन का यह ट्वीट वायरल हो रहा है। अभिनेता के कई फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनके इस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। हाथ से मैला उठाने और सीवर की सफाई करने वाले मजदूरों के बारे में अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में भी विस्तार से लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : Twitter @SrBachchan
अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखा है कि हाथों से मैला ढोने और सीवर सफाई करने वाले मजदूरों की स्थिति हमारे देश में अमानवीय है। इसकी वजह से सैकड़ों लोग मर जाते हैं। जातिगत भेदभाव के कारण वह इस काम को करने के लिए मजबूर हैं। आपको बता दें अमिताभ बच्चन के ब्लॉग की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। 

पढ़ें: Faraaz Khan: अभिनेता फराज खान को हुआ ब्रेन इंफेक्शन, इलाज के लिए पूजा भट्ट ने लोगों से मांगी आर्थिक मदद
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें