थकान, टेंशन और सिर दर्द को एक अच्छी कॉमेडी फिल्म पल भर में छू मंतर कर सकती है। बॉलीवुड के कई ऐसे निर्देशक हैं जो इस तरह की शानदार फिल्में बना चुके हैं। इन फिल्मों को देखने के बाद कोई चाहकर भी अपनी हंसी नहीं रोक पाता है। आज हम आपको ऐसी ही टॉप 5 कॉमेडी फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आईएमडीबी पर सबसे ज्यादा रेटिंग मिली है। Karwa Chauth Vrat 2022: करवाचौथ व्रत पर विवादित बयान देकर फंस चुकी हैं ये एक्ट्रेस, सुननी पड़ी थी खरी-खोटी
इस लिस्ट में चौथे पायदान पर खोसला का घोंसला अपनी जगह बनाने में कामयाब रही है। मिडिल क्लास फैमिली का हर इंसान इस फिल्म से अपना जुड़ाव महसूस करता है। यही वजह है कि यह फिल्म लोगों को काफी पसंद आई थी। फिल्म में अनुपम खेर, बोमन ईरानी और रणवीर शोरी जैसी कलाकार नजर आए थे। सभी कलाकारों की दमदार अदाकारी की वजह से इसे आईएमडीबी पर 8.3 रेटिंग मिली है। Korean Remake: साउथ ही नहीं कोरियन फिल्मों की कॉपी में भी आगे है बॉलीवुड, लिस्ट में शामिल सुपरहिट मूवीज के नाम