फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरुण धवन ने इलियाना को दीं जन्मदिन की शुभकामनाएं, फिर अभिनेत्री ने कह दी ये बात

Sat, 02 Nov 2019 09:37 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
वरुण और इलियाना - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज ने एक नवंबर को अपना 33वां जन्मदिन मनाया। उन्होंने अपने दोस्तों के साथ जमकर मस्ती की। इलियाना ने सोशल मीडिया अकाउंट पर देर रात पार्टी की तस्वीरें भी शेयर कीं। इस खास मौके पर इलियाना के दोस्त वरुण धवन ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

2 of 5
ileana dcruz - फोटो : social media
वरुण धवन ने इलियाना के साथ की एक पुरानी तस्वीर शेयर की और लिखा- 'हैप्पी बर्थडे इलियाना। आपको दुनिया भर की सारी खुशियां मिलें।' बता दें कि फिल्म 'मैं तेरा हीरो' में इलियाना और वरुण धवन ने साथ काम किया था। 
विज्ञापन

3 of 5
ileana d'cruz - फोटो : amar ujala
वरुण धवन के विश करने पर इलियाना ने उन्हें शुक्रिया कहा। साथ ही इलियाना ने वरुण को 'फट्टू' कहकर संबोधित किया। दोनों ने एक ही फिल्म साथ की है लेकिन उसके बाद उनके बीच गहरी दोस्ती हो गई। वरुण धवन अक्सर इलियाना की तस्वीरों पर कमेंट करते रहते हैं।

4 of 5
ileana dcruz - फोटो : social media
हाल ही में इलियाना उस वक्त चर्चा में आईं जब ब्वॉयफ्रेंड से उनका ब्रेकअप हो गया। वो पिछले कई सालों से ऑस्ट्रेलियन फोटोग्राफर एंड्रयू नीबोन को डेट कर रही थीं। एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार, इस कपल के बीच काफी झगड़ा हुआ और दोनों में से कोई भी सुलह करने के लिए तैयार नहीं हुआ। इलियाना ने कभी अपने रिश्ते के बारे में आधिकारिक पुष्टि नहीं की। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर करते हुए एंड्रयू को 'Hubby' लिखा था। ऐसे में ये कयास लगाए जाने लगे थे कि दोनों ने शादी कर ली है। अभिनेत्री ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह नहीं चाहती हैं कि उनकी निजी जिंदगी को लेकर गॉसिप हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ileana dcruz - फोटो : file photo
बात करें इलियाना डिक्रूज की आने वाली फिल्मों की तो वह जल्द फिल्म 'पागलपंती' में दिखाई देने वाली हैं। इस कॉमेडी ड्रामा फिल्म में उनके साथ जॉन अब्राहम, अनिल कपूर, सौरभ शुक्ला, कृति खरबंदा, अरशद वारसी, उर्वशी रौतेला और पुलकित सम्राट मुख्य भूमिका में होगे। बीते दिनों फिल्म का पोस्टर रिलीज हुआ जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। फिल्म 'पागलपंती' का निर्देशन अनीस बज्मी ने किया है। ये फिल्म 22 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

आयुष्मान ने जब फोन पर बताया अपनी अगली फिल्म का नाम, तो ऐसा रहा प्रोड्यूसर का रिएक्शन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें