इक्कीस
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
फिल्म 'इक्कीस' की कहानी और बजट
फिल्म इक्कीस की कहानी भारत के सबसे कम उम्र के परमवीर चक्र विजेता अरुण खेत्रपाल के साहस और बलिदान को बड़े पर्दे पर उतारती है। अगस्त्य नंदा ने इस फिल्म में अरुण खेत्रपाल की भूमिका निभाई है, जबकि धर्मेंद्र अहम किरदार में नजर आते हैं। अब सबकी नजरें वीकेंड और आने वाले दिनों की कमाई पर टिकी हैं। न्यू ईयर हॉलिडे का फायदा फिल्म को मिल पाता है या नहीं, यह आने वाला समय ही बताएगा। फिलहाल, इक्कीस के लिए बॉक्स ऑफिस की जंग आसान नजर नहीं आ रही। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म का कुल बजय 60 करोड़ के आस-पास का रहा है।