फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIFA 2023: आईफा के 23वें संस्करण को होस्ट करेंगे अभिषेक, फरहान और मनीष पॉल, नौ फरवरी से होगा समारोह

Mon, 31 Oct 2022 06:00 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

 अगले साल होने वाले आईफा के 23वें पुरस्कार समारोह का आयोजन नौ से 11 फरवरी तक संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी स्थित यस आइलैंड में किया जाएगा। 

विज्ञापन
1 of 4
IIFA 2023 - फोटो : Social media

फिल्म जगत के बड़े और प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से एक अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी (आईफा) अवॉर्ड का हर सिने प्रेमी को बेसब्री से इंतजार रहता है। इसी क्रम में मनोरंजन जगत के सितारों से सजी इस बेहतरीन शाम से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट सामने आई है। हाल ही में सामने आई खबरों के मुताबिक अगले साल होने वाले आईफा के 23वें पुरस्कार समारोह का आयोजन नौ से 11 फरवरी तक संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी स्थित यस आइलैंड में किया जाएगा। 

विज्ञापन

2 of 4
अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
इस दौरान बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन, फरहान अख्तर और मशहूर टीवी होस्ट मनीष पॉल आईफा के पुरस्कार समारोह को होस्ट करते नजर आएंगे। इसके अलावा अभिनेता सलमान खान, वरुण धवन, करण जौहर और अभिनेत्री कृति सेनन जैसे बॉलीवुड कलाकार भी इस समारोह में शिरकत करते नजर आएंगे। इस खास मौके पर अभिनेता अभिषेक बच्चन ने कहा, ‘‘मैं अबू धाबी के यस आइलैंड में आईफा के 23वें संस्करण की मेजबानी के लिए उत्साहित हूं। आईफा मेरे लिए परिवार की तरह है।

Aamir Khan Mother Health Update: जीनत हुसैन का अस्पताल में इलाज जारी, जानें अब कैसी है आमिर की मां की तबीयत
विज्ञापन

3 of 4
फरहान अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने आगे कहा कि मैं मनोरंजन करने, प्रशंसकों से मिलने और वैश्विक रूप से उनसे जुड़ने के लिए उत्साहित हूं।’’ वहीं, इस समारोह को होस्ट करने वाले अभिनेता और फिल्ममेकर फरहान अख्तर ने कहा कि आईफा दुनिया में एक मात्र ऐसा मंच है, जो दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में आयोजित किया जाताको होस्ट करने के लिए उत्साहित हूं।’’ 

Parineeti Chopra Out: यशराज फिल्म्स की टैलेंट शाखा से परिणीति की छुट्टी, चार फ्लॉप फिल्मों का बड़ा साइड इफेक्ट

विज्ञापन

4 of 4
मनीष पॉल - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, मशहूर टीवी होस्ट मनीष पॉल ने भी आईफा के को-होस्ट चुने जाने पर खुशी जाहिर की। इस दौरान एक बयान में मनीष पॉल ने कहा कि, ‘‘यस द्वीप, अबू धाबी में आईफा के 23वें संस्करण की मेजबानी के लिए बेहद उत्साहित हूं। यह हमेशा मजेदार होता है और हमें वहां बैठे दर्शकों से जो प्रतिक्रिया मिलती है, वह असली होती है। यह मेरे शानदार को-होस्ट के साथ बहुत बड़ा और रोमांचक होने जा रहा है। इसका आनंद उठाने के लिए काफी उत्सुक हूं।’’

Urvashi Rautela: किसी लड़की के साथ ऐसा होता तो? विराट कोहली के कमरे का वीडियो वायरल होने पर भड़कीं उर्वशी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें