बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की मां जीनत हुसैन के हार्ट अटैक की खबर सामने आने के बाद एक्टर के फैंस काफी चिंतित हैं। सुपरस्टार के चाहने वाले उनकी मां के जल्द ठीक होने की दुआएं मांग रहे हैं। इस बीच उनके स्वास्थ्य को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। आमिर से जुड़े सूत्रों के हवाले से यह जानकारी मिली है कि अब उनकी मां की तबीयत में ठीक है। सूत्र के मुताबिक सुपरस्टार की मां फिलहाल साउथ मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं। Parineeti Chopra Out: यशराज फिल्म्स की टैलेंट शाखा से परिणीति की छुट्टी, चार फ्लॉप फिल्मों का बड़ा साइड इफेक्ट
इसके बाद आमिर ने उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। रिपोर्ट में यह भी बताया गया था कि आमिर अपनी मां के साथ अस्पताल में लगातार मौजूद हैं। बता दें कि आमिर अपने मां के बहुत करीब हैं। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया था कि वह अपनी फिल्में मां को जरूर दिखाते हैं। ऐसा वह इसलिए करते हैं क्योंकि उनकी मां उन्हें इमानदारी से फिल्म की कमियों के बारे में बता देती हैं। KRK: 'पीछे से कोई और खेल गया'...ऐसा कहकर केआरके ने क्यों मांगी सलमान-शाहरुख से माफी? समझिए पूरा मामला
'लाल सिंह चड्ढा' के प्रमोशन के दौरान आमिर ने यह भी बताया था कि उन्होंने यह फिल्म अपनी मां को दिखाई थी जो उन्हें काफी पसंद आई थी। फिल्म देखने के बाद उन्होंने आमिर को सलाह भी दी थी कि इसे बिना किसी एडिट के रिलीज करें। वर्क फ्रंट की बात करें तो आमिर ने चार साल बाद 'लाल सिंह चड्ढा' से बड़े पर्दे पर वापसी की थी। हालांकि उनका कमबैक फीका रहा था और बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी। Indira Gandhi Shelved: विद्या बालन अब नहीं बनेंगी इंदिरा गांधी, बायोपिक में दर्शकों की घटती दिलचस्पी बड़ी वजह