'भागने की कोशिश मत करना। हमने तुम्हें चार तरफ से घर लिया है। भलाई इसी में है कि तुम अपने आप को कानून के हवाले कर दो।' शांत लहजे में बोला गया इफ्तिखार का डायलॉग आज भी लोगों को याद है। फिल्मों में अब तक न जाने कितने ही अभिनेताओं ने पुलिस का किरदार निभाया है, लेकिन आज भी जिन्हें हम पुलिस की वर्दी में याद करते हैं...वह हैं इफ्तिखार। वह अभिनेता तो बन गए थे, लेकिन फिल्मों में उन्हें तरह-तरह के किरदार निभाने का मौका कम ही मिला, क्योंकि ज्यादातर फिल्मों में वह पुलिस ऑफिसर या पुलिस कमिश्नर के रोल में ही नजर आए। फिल्मों में पुलिस का किरदार निभाने पर अभिनेता फख्र भी महसूस करते थे। आज इफ्तिखार का जन्म दिवस है। चलिए इस मौके पर जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें...