Amitabh Bachchan
- फोटो : Social Media
महोत्सव के पहले दिन सुपरस्टार रजनीकांत को आइकॉन ऑफ गोल्डन जुबली अवॉर्ड से नवाजा गया। वहीं रजनीकांत ने अमिताभ बच्चन को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार दिया। इस मौके पर अमिताभ ने उन्हें गले लगा लिया। उद्घाटन समारोह में अमिताभ बच्चन और रजनीकांत ने एक-दूसरे को अपनी प्रेरणा बताया। रजनीकांत ने अमिताभ के पैर भी छुए। अमिताभ अक्सर पैर छूने वालाें काे राेकते हैं लेकिन रजनीकांत ने यह सब इतनी तेजी से किया कि अमिताभ उन्हें रोक नहीं पाए। अमिताभ बच्चन ने कहा, 'सभी गणमान्य लोगों, देवियों और सज्जनों आपके इस सम्मान और अवॉर्ड के लिए धन्यवाद। माता-पिता का आशीर्वाद रहा है, इस सफर में कई निर्देशकों, लेखकों और निर्माताओं, संगीतकारों का योगदान रहा है, जिसकी वजह से आज मैं यहां खड़ा हूं, लेकिन सबसे ज्यादा आभार जनता का है।'