फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IFFI Goa 2024: विक्रांत मैसी से रश्मिका मंदाना तक, इफ्फी गोवा के रेड कारपेट पर नजर आए ये सितारे

Thu, 28 Nov 2024 08:36 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इफ्फी गोवा के 55वें समारोह में बॉलीवुड, साउथ और टीवी जगत के कई सितारे पहुंचे हैं। आइए आपको भी दिखाते हैं, समारोह में रेड कारपेट पर पहुंचे सितारों की तस्वीरें।
विज्ञापन
1 of 7
रुपाली गांगुली, विक्रांत मैसी, रश्मिका मंदाना - फोटो : ट्विटर
इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का भव्य आयोजन गोवा में हुआ है। इस फिल्म फेस्टिवल के रेड कारपेट पर टीवी की दुनिया से लेकर बॉलीवुड और साउथ सिनेमा तक के कई सितारे नजर आए हैं। इसमें रश्मिका मंदाना, रुपाली गांगुली, विक्रांत मैसी, मुकेश जोशी, अरमान मलिक, श्रिया सरन जैसे सितारे रेड कारपेट पर नजर आए। आइए आपको भी दिखाते हैं उनकी झलक...
विज्ञापन

2 of 7
रुपाली गांगुली - फोटो : ट्विटर @PIB_India
55वें फिल्म फेस्टिवल में टीवी की दुनिया के चर्चित शो अनुपमा से फेमस हुईं रुपाली गांगुली भी पहुंची। रुपली हल्की नीली साड़ी में बहुत खूबसूरत लग रही हैं। रुपाली इन दिनों अपनी निजी जिंदगी से जुड़े एक विवाद के कारण चर्चा में हैं।
विज्ञापन

3 of 7
रश्मिका मंदाना - फोटो : ट्विटर @PIB_India
हरी साड़ी में पहुंची साउथ अभिनेत्री रश्मिका मंदाना भी किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही हैं। बता दें कि रश्मिका की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दिसंबर में रिलीज होने वाली है। रश्मिका की फिल्म का ट्रेलर प्रशंसकों को बहुत पसंद आ रहा है। वहीं, रश्मिका को हाल ही में विजय देवरकोंडा के साथ डेट पर भी देखा गया, जिसके बाद वे सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। 

4 of 7
विक्रांत मैसी - फोटो : ट्विटर @PIB_India
अभिनेता विक्रांत मैसी भी इस समारोह में पहुंचे। विक्रांत मैसी की फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों के दिल पर छा रही है। 'द साबरमती रिपोर्ट' फिल्म गुजरात के गोधरा स्टेशन पर हुए अग्निकांड की कहानी बताती है।
 

Deepika Das: रॉकी भाई की चचेरी बहन पर आई मुसीबत! मां को अनजान शख्स ने दी धमकी, दर्ज हुई शिकायत

विज्ञापन

5 of 7
मनोज जोशी - फोटो : ट्विटर @PIB_India
बॉलीवुड अभिनेता मनोज जोशी भी इफ्फी में पहुंचे। उनका लुक प्रशंसकों को भा रहा है।
 

Vijay Deverakonda: डेट पर जाना पसंद नहीं करते विजय देवरकोंडा, बोले- जल्दी डेट पर नहीं जाता, दोस्ती करने में..

विज्ञापन

6 of 7
अरमान मलिक - फोटो : ट्विटर @PIB_India
गायक अरमान मलिक भी रेड कारपेट में पहुंचे, उनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।
 

Game Changer Third Song: राम चरण के फैंस को मिली सौगात, निर्माताओं ने जारी किया 'गेम चेंजर' का तीसरा गाना

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
श्रिया सरन - फोटो : ट्विटर @PIB_India
दृश्यम फेम अभिनेत्री श्रिया सरन भी इफ्फी के रेड कारपेट में पहुंचीं, मस्टर्ड साड़ी में वे बेहद खूबसूरत लग रही हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें