फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेमी फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया को मिली हार लेकिन बॉलीवुड ने ऐसे जीत लिया दिल

Thu, 11 Jul 2019 08:01 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
Virat Kohli - फोटो : Social Media
ICC Cricket World Cup 2019 के सेमी फाइनल मैच में कड़ा मुकाबला करने के बाद आखिरकार भारतीय क्रिकेट टीम हार गई। इस रोमांचक मुकाबले को न्यूजीलैंड की टीम ने 18 रनों से जीत लिया। इस मैच को बाद सोशल मीडिया पर अलग-अलग रिेएक्शन सामने आ रहे हैं। बॉलीवुड सितारों ने भी इस मैच के बाद अपनी प्रतिक्रिया दी, जानिए किस स्टार ने क्या कहा?
विज्ञापन

2 of 8
Boman Irani
बोमन ईरानी
ये सभी अंगूठे उदासी से वो टाइप कर रहे हैं जो इन्होंने सोचा ही नहीं था। न्यूजीलैंड की शानदार कोशिशों के लिए उनकी तारीफ करनी होगी। उन्होंने इसे बेहतर तरीके से समझा और बेहतर ढंग से इस पर काम किया। शुक्रिया टीम इंडिया हमें गौरवांवित करने के लिए और चीयर्स।
 

 
विज्ञापन

3 of 8
sunil shetty
सुनील शेट्टी
कल का दिन हमारा था, आज का दिन उनका है... तुम थोड़ा जीते.. थोड़ा हारे... अच्छा खेले टीम इंडिया। हमेशा तुम्हारा फैन रहूंगा।
 

 

4 of 8
anupam kher
अनुपम खेर
शुक्रिया भारतीय क्रिकेट टीम तुम्हारे खेल और तुम्हारी कोशिशों के लिए। तुम बहुत अच्छा खेले। तुम आपस में जुड़े रहे। तुमने हमारे भीतर के भारतीयों को बाहर निकाल दिया। बल्कि कहना ये चाहिए कि तुमने हमारे भीतर के तिरंगे को बाहर निकाल दिया। तुम हमेशा हमारे हीरो बने रहोगे। हम तुमसे बहुत प्यार करते हैं।
 

 
विज्ञापन

5 of 8
Sophie Choudry
सोफी चौधरी
जडेजा आपने उम्मीद बांधे रखी कि हम लोग मैच जीतेंगे। मैदान पर जबरदस्त रहे, फिर चाहे बॉलिंग हो या फिर बैटिंग। दिल से खेलने के लिए और आखिर तक उम्मीद बांधे रखने के लिए शुक्रिया।


 


 
विज्ञापन

6 of 8
Aamir Khan - फोटो : instagram
आमिर खान
हार्ड लक विराट। आज अपना दिन नहीं था। मेरे लिए, इंडिया वर्ल्ड कप तभी जीत गया था, जब हमने नंबर 1 टीम बनकर सेमी फाइनल में जगह बनाई थी। पूरे टूर्नामेंट में बहुत अच्छा खेला। मैं बस विश करता हूं कि कल बारिश नहीं हुई होती, तो नतीजा शायद कुछ अलग होता। लेकिन वेल डन, मुझे अपनी टीम पर गर्व है। लव।
 

 
विज्ञापन

7 of 8
Arjun Rampal - फोटो : social media
अर्जुन रामपाल
आप सबने बहुत अच्छा क्रिकेट खेला। आज बस हमारा दिन नहीं था। मैं सोच भी नहीं सकता कि आप लोग कितना बुरा महसूस कर रहे होंगे। आपके द्वारा खेले गए सभी शानदार मैचों के लिए शुक्रिया। आपने हमें खुश करने के लिए बहुत कुछ दिया। लव माई टीम। 
 

 
विज्ञापन

8 of 8
amitabh bachchan, shweta bachchan - फोटो : social media
अमिताभ बच्चन
क्या मुकाबला खेला आपने..आप खेले और चैम्पियन की तरह खेले..आप अभी भी दुनिया की सबसे महान और बेहतरीन टीम हैं।
 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें